हॉकी : इंडिया-ए पुरुष टीम ने बांग्लादेश को दी मात
इंडिया-ए पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) कैम्पस में खेले गए पांचवें मैच में बांग्लादेश को 5-2 से हरा दिया।
नई दिल्ली:
इंडिया-ए पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) कैम्पस में खेले गए पांचवें मैच में बांग्लादेश को 5-2 से हरा दिया। इंडिया-ए के लिए पहला गोल गगनदीप सिंह सीनियर ने चौथे मिनट में किया। बांग्लादेश के लिए 13वें मिनट में मोहम्मद अशरफुल इस्लाम ने बराबरी का गोल किया।
अगले ही मिनट निलकांता शर्मा ने भारत को एक बार फिर बढ़त दिला दी और फिर 26वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर इंडिया-ए को 3-1 से आगे कर दिया। इस्लाम ने एक बार फिर बांग्लादेश के लिए गोल किया। उन्होंने अपना और अपनी टीम का दूसरा गोल 44वें मिनट में किया।
इंडिया-ए को 52वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसे रूपिंदर पाल सिंह ने गोल में तब्दील कर स्कोर 5-2 कर दिया।
और पढ़ें: जाकिर नाईक के प्रत्यर्पण पर 'सक्रियता से विचार' : विदेश मंत्रालय
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल