logo-image

PHOTOS: सुनील छेत्री ने गर्लफ्रेंड सोनम से की सगाई, 4 दिसंबर को होगी शादी

सुनील और सोनम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इसमें सुनील घुटनों के बल बैठकर सोनम को अंगूठी पहना रहे हैं। दोनों सगाई की ड्रेस में बेहद जम र​हे हैं।

Updated on: 22 Nov 2017, 09:11 PM

नई दिल्ली:

भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान ने सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड सोनम भट्टाचार्य से सगाई कर ली है। ये दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। सुनील छेत्री और सोनम भट्टाचार्या 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे।

सोनम, पूर्व भारतीय फुटबॉलर और वर्तमान फुटबॉल टीम के मेंटर सुब्रत भट्टाचार्या की बेटी हैं। सोनम ने स्कॉटलैंड से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की है। रविवार को गुडग़ांव के एक होटल में संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

सुनील और सोनम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इसमें सुनील घुटनों के बल बैठकर सोनम को अंगूठी पहना रहे हैं। दोनों सगाई की ड्रेस में बेहद जम र​हे हैं।

और पढ़ें: पद्मावत' के रचनाकार जायसी का अलाउद्दीन खिलजी से था विशेष नाता

बता दें इंडियन सुपर लीग के चौथे सत्र में बेंगलुरू एफसी की ओर से खेल रहे 33 वर्षीय छेत्री रविवार को बेंगलुरू में मुंबई सिटी के खिलाफ मैच के बाद दिल्ली पहुंचे थे। इन दोनों का विवाह कोलकाता में चार दिसंबर को होगा, जबकि रिसेप्शन 24 दिसंबर को बेंगलुरू में होगा।

सुनील छेत्री का मूलत: नेपाल के हैं, उनका जन्म सिकंदराबाद, आन्ध्र प्रदेश हुआ था।उनकी माता और दो बहनों ने नेपाल की तरफ से महिला फुटबॉल मैच खेला था

और पढ़ें: सहवाग के बाद बिशन सिंह बेदी और मोहिंदर अमरनाथ नाम पर होगा फिरोजशाह में स्टैंड