डेविस कप: कनाडा की जोड़ी से हारे बोपन्ना-राजा, भारत की राह हुई मुश्किल
बोपन्ना और राजा को कनाडा के डेनियल नेस्टर और वासेक पोसपिसिल के खिलाफ 2 घंटे 52 मिनट चले मुकाबले में 5-7, 5-7, 7-5, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।
नई दिल्ली:
रोहन बोपन्ना और पूरव राजा के युगल मुकाबले में हार के साथ ही डेविस कप के वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ में कनाडा ने भारत पर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।
इस हार के साथ वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ में भारत की उम्मीदों को करारा झटका भी लगा है।
बोपन्ना और राजा को कनाडा के डेनियल नेस्टर और वासेक पोसपिसिल के खिलाफ 2 घंटे 52 मिनट चले मुकाबले में 5-7, 5-7, 7-5, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।
अब यहां से भारत को एलिट-16 देशों के के वर्ल्ड ग्रुप में क्वॉलीफाई करने के लिए दोनों रिवर्स सिंगल्स मैच जीतने होंगे।
🇨🇦 @danielnestor and @VasekPospisil earn a 75 75 57 63 win over 🇮🇳 Bopanna and Raja! pic.twitter.com/dFUGr03Ryx
— Davis Cup (@DavisCup) September 16, 2017
इससे पहले शनिवार को युकी भांबरी को डेनिस शापोवालोव से पांच घंट तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से भारत ने वह बढ़त गंवा दी थी जिसे चेन्नई के रामकुमार रामानाथन ने ब्रेडेन स्नूर को हराकर दिलाई थी।
यह भी पढ़ें: सौरव गांगुली ने कहा, BCCI पर सहवाग का बयान मूर्खतापूर्ण
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा