रोनाल्डो ने चौथी बार जीता 'बैलन डी ओर' का खिताब
रोनाल्डो का यह साल काफी शानदार रहा है। स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड की ओर से खेलते हुए उन्होंने इस साल चैम्पियंस लीग का खिताब अपने नाम किया।
नई दिल्ली:
रियल मेड्रिड के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चौथी बार 'बैलन डी ओर' का खिताब अपने नाम कर लिया है। रोनाल्डो इससे पहले 2008, 2013 और 2014 में यह खिताब जीत चुके हैं।
इस खिताब की दौड़ में रोनाल्डो ने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और फ्रांस के एंटोइन ग्रिजमैन को पछाड़ा।
रोनाल्डो का यह साल काफी शानदार रहा है। स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड की ओर से खेलते हुए उन्होंने इस साल चैम्पियंस लीग का खिताब अपने नाम किया। इसके छह सप्ताह बाद उन्होंने अपने देश पुर्तगाल के लिए कप्तानी करते हुए पहली बार यूरो कप का खिताब दिलाया।
यह भी पढ़ें: ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ियों को ले जा रहा विमान कोलंबिया में क्रैश, 25 शव बरामद (वीडियो)
बैलन डी ओर फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड्स में से एक है। यह खिताब फीफा और फ्रांस के फुटबॉल संघ की ओर से साल के सबसे दमदार फुटबॉल प्लेयर को दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1956 में फ्रांस के फुटबॉल संघ की ओर हुई थी। बाद में 1991 में फीफा ने खुद को इससे जोड़ा। मेसी ने इसे सबसे ज्यादा पांच बार जीता है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी