मिलिंद एकबोटे की महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी, 'अगर प्रदेश में गाय कटेगी तो कसाई भी कटेगा'

मिलिंद एकबोटे की महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी, 'अगर प्रदेश में गाय कटेगी तो कसाई भी कटेगा'

author-image
IANS
New Update
मिलिंद एकबोटे का महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी, 'अगर प्रदेश में गाय कटेगी तो कसाई भी कटेगा'

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

पुणे, 6 जून (आईएएनएस)। बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी को लेकर महाराष्ट्र में सियासत तेज है। प्रदेश में गौमांस की तस्करी की बढ़ती घटनाओं को लेकर हिंदुवादी नेता एवं गौ माता रक्षक मिलिंद एकबोटे ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर प्रदेश में गाय कटेगी तो कसाई भी कटेगा।

बकरीद को ध्यान में रखकर मिलिंद एकबोटे ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की महायुति सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, राज्य के करीब 40 स्थानों पर गोवंश अवैध रूप से कटने के लिए रखा गया है। लगभग दो लाख गौवंश की हत्या बकरीद पर की जा सकती है, जिसे रोकने की जिम्मेदारी प्रशासन की है।

उन्होंने कहा, महाराष्ट्र सरकार ने गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया है, तो उसे सुरक्षा भी मिलनी चाहिए। हमने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार को इस विषय में निवेदन दिया है, लेकिन प्रशासन कसाइयों की मदद कर रहा है।

एकबोटे ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, यह प्रशासन ‘विटामिन एन’ यानी नेशनलिज्म नहीं, बल्कि ‘विटामिन एम’ यानी मनी समझता है।

उन्होंने गौरक्षकों से आह्वान करते हुए कहा, अगर गाय कटेगी तो कसाई भी कटेगा।

एकबोटे ने ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी एक संगठित गौ रक्षा अभियान चलाने की बात कही और छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मरण करते हुए इसे धर्म और संस्कृति की रक्षा का विषय बताया।

पुणे जिले के यवत इलाके में पकड़े गए 250-300 किलो गोमांस की घटना को लेकर उन्होंने कहा, वहां के पुलिस अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड किया जाना चाहिए। जहां-जहां गौ-हत्या मिलेगी, वहां के पुलिस अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाए।

कोंढवा के कसाईखाने पर बोलते हुए एकबोटे ने कहा, यह जनता के स्वास्थ्य के साथ धोखा है, इसलिए इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, तो जनता को कानून अपने हाथ में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

--आईएएनएस

एससीएच/एकेजे

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment