logo-image

Year Ender 2018 : जानें Sensex और Nifty की बड़ी गिरावटें, बनाएं आगे की रणनीति

Year Ender 2018 : बीत रहा वर्ष 2018 शेयर बाजार (Stock Market) में भारी उतर-चढ़ाव का रहा.

Updated on: 28 Dec 2018, 05:16 PM

नई दिल्‍ली:

Year Ender 2018 : बीत रहा वर्ष 2018 शेयर बाजार (Stock Market) में भारी उतर-चढ़ाव का रहा. इस साल सेंसेक्‍स (Sensex) को 500 अंक से बड़ी दस बड़ी गिरावटें झेलनी पड़ीं. वहीं निफ्टी (Nifty) में भी 150 अंक से बड़ी 10 गिरावटें झेलनी पड़ीं. वैसे वर्ष 2018 की शुरुआत भी शेयर बाजार (Stock Market) में गिरावट के साथ हुई थी और सेंसेक्‍स (Sensex) 244.08 अंक गिरकर 33,812.75 अंक के स्‍तर पर बंद हुआ था.

स्‍टॉक पर ध्‍यान लगाएं सेंसेक्‍स पर नहीं
च्‍वॉइस ब्रोकिंग के प्रेसिडेंट अजय केजरीवाल का मानना है कि शेयर बाजार (Stock Market) में हर साल बड़ी गिरावटें और उछाल आता ही रहता है. सेंसेक्‍स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में रोज ट्रेडिंग होती है, इसलिए यहां पर उछाल और गिरावट का होना सामान्‍य सी बात है. लेकिन जरूरत है कि लोग इन बातों को समझते हुए अपनी निवेश की रणनीति बनाएं. उनके अनुसार लोगों को सेंसेक्‍स और निफ्टी में निवेश करने से अच्‍छा है कि चुनिंदा स्‍टॉक को छांटे और फिर उनमें एक रणनीति कि तहत निवेश शुरू करें. अगर लोग जनवरी 2019 से ऐसा प्‍लान बना कर निवेश शुरू करेंगे तो अच्‍छा मुनाफा कमा सकते हैं. उनके अनुसार लोगों को शेयर बाजार से बैंक एफडी से दोगुना रिटर्न पाने की उम्‍मीद रखनी चाहिए जो आसानी से पाया जा सकता है.

और पढ़ें : Year Ender 2018 : बैंक जितना भी फायदा नहीं दे पाए म्‍युचुअल फंड, जानें क्‍यों

हर समय रहता है कमाई का मौका

शेयरखान के वाइस प्रेसीडेंट मृदुल कुमार वर्मा का मानना है कि शेयर बाजार (Stock Market) में हर समय कमाई के मौके रहते हैं. अगर आपके पास निवेश करने के बाद 3 से 5 साल रुकने का समय है तो शेयर बाजार से अच्‍छी कमाई कभी भी की जा सकती है. उनके अनुसार लोगों को हरदम टॉप कंपनियों में निवेश करना चाहिए और बाद में कम से कम 3 से 5 साल तक इंतजार करना चाहिए. ऐसा करने से आमतौर पर लोगों को हरदम ही फायदा होता है. उनके अनुसार सेंसेक्‍स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में आमलोगों को दावं लगाने से बचना चाहिए.

और पढ़ें : LIC प्रीमियम ऑनलाइन ऐसे करें जमा, कुछ मिनट का है प्रोसेस

सेंसेक्‍स (Sensex) की वर्ष 2018 बड़ी गिरावटें (Biggest fall of sensex in 2018)

- 2/2/2018 को -839.91 अंक गिरकर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.
- 10/5/2018 को -806.47 अंक गिरकर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.
-10/4/2018 को -792.17 अंक गिरकर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.
-10/11/2018 को -759.74 अंक गिरकर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.
-12/10/2018 को -713.53 अंक गिरकर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.
-12/21/2018 को -689.60 अंक गिरकर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.
-2/6/2018 को -572.28 अंक गिरकर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.
-12/6/2018 को -561.22 अंक गिरकर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.
-3/16/2018 को -550.51 अंक गिरकर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.
-10/3/2018 को -536.58 अंक गिरकर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.

और पढ़ें : Year Ender 2018 : रुपये-पैसे से जुड़े बदले ये नियम, जान लें नहीं हो पड़ सकते हैं दिक्‍कत में

निफ्टी (Nifty) की वर्ष 2018 बड़ी गिरावटें (Biggest fall of Nifty in 2018)
- 10/5/2018 को -282.80 अंक गिरकर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.
- 10/4/2018 को -259.00 अंक गिरकर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.
- 2/2/2018 को -256.30 अंक गिरकर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.
- 10/11/2018 को -225.45 अंक गिरकर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.
- 12/10/2018 को -205.25 अंक गिरकर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.
- 12/21/2018 को -197.70 अंक गिरकर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.
- 12/6/2018 को -181.75 अंक गिरकर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.
- 9/24/2018 को -175.70 अंक गिरकर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.
- 2/6/2018 को -168.30 अंक गिरकर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.
- 3/16/2018 को -165.00 अंक गिरकर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.

और पढ़ें : 45 की उम्र में शुरू करें निवेश, बन जाएंगे करोड़पति

सेंसेक्‍स (Sensex) की वर्ष 2018 की बड़ी उछाल (Biggest Rise of sensex in 2018)
- 10/12/2018 को 732.43 अंक बढ़कर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.
- 10/29/2018 को 718.09 अंक बढ़कर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.
- 3/12/2018 को 629.06 अंक बढ़कर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.
- 12/12/2018 को 610.80 अंक बढ़कर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.
- 4/5/2018 को 579.68 अंक बढ़कर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.
- 11/2/2018 को 577.73 अंक बढ़कर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.
- 10/31/2018 को 550.92 अंक बढ़कर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.
- 3/26/2018 को 469.87 अंक बढ़कर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.
- 10/10/2018 को 461.42 अंक बढ़कर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.
- 11/29/2018 को 453.46 अंक बढ़कर सेंसेक्‍स (Sensex) बंद हुआ.

और पढ़ें : Post Office ने दी नेटबैंकिंग की सुविधा, ऐसे करें एक्‍टिव

निफ्टी (Nifty) की 2018 में बड़ी उछाल (Nifty Big Rise in 2018)
10/12/2018 को 237.85 अंक बढ़कर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.
10/29/2018 को 220.85 अंक बढ़कर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.
4/5/2018 को 196.75 अंक बढ़कर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.
3/12/2018 को 194.55 अंक बढ़कर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.
10/31/2018 को 188.20 अंक बढ़कर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.
12/12/2018 को 188.45 अंक बढ़कर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.
11/2/2018 को 172.55 अंक बढ़कर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.
10/10/2018 को 159.05 अंक बढ़कर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.
3/26/2018 को 132.60 अंक बढ़कर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.
9/14/2018 को 145.30 अंक बढ़कर निफ्टी (Nifty) बंद हुआ.