अजय त्यागी बने सेबी के नए प्रमुख, लेंगें यू के सिन्हा की जगह
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय त्यागी को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।
highlights
- केंद्र सरकार ने शुक्रवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय त्यागी को सेबी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है
- अजय त्यागी मौजूदा सेबी चीफ यू के सिन्हा की जगह लेंगें
नई दिल्ली:
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय त्यागी को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। त्यागी यू के सिन्हा की जगह लेंगें।
आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव (निवेश) त्यागी अन्य चीजों के अलावा पूंजी बाजार के मामले देखते हैं। वह हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। त्यागी कुछ समय के लिए रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल में भी रहे थे।
Senior IAS officer #AjayTyagi appointed #Sebi chief.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 10, 2017
सिन्हा ने 18 फरवरी 2011 को सेबी के अध्यक्ष पद को संभाला था और शुरुआत में 3 सालों के लिए नियुक्त किए गए थे। लेकिन बाद में उनके कार्यकाल को 2 साल के लिए विस्तार दे दिया गया था।
इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया के बाद देश का दूसरा बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में NSE
सिन्हा के विस्तारित कार्यकाल 17 फरवरी 2016 के खत्म होने के कुछ दिन पहले ही सरकार ने उन्हें 18 फरवरी 2016 से 1 मार्च 2017 तक के लिए दोबारा इसी पद पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य