मुंबई में सड़क पर उतरे लाखों मराठा, शिक्षा और नौकरी में आरक्षण की मांग
शिक्षा और नौकरी में आरक्षण के साथ अपनी कई मांगों के समर्थन में महाराष्ट्र का मराठा समुदाय आज मुंबई में सड़कों पर उतरा हुआ है।
नई दिल्ली:
शिक्षा और नौकरी में आरक्षण के साथ अपनी कई मांगों के समर्थन में महाराष्ट्र का मराठा समुदाय आज मुंबई में सड़कों पर उतरा हुआ है। भायखला जू से आजाद मैदान तक हजारों की तादाद में मराठा समुदाय के लोगों का मार्च शुरू हो चुका है।
मार्च के आयोजक मराठा क्रांति मोर्चा का दावा है कि इस मार्च में प्रदेशभर से करीब 6 लाख मराठा शामिल होंगे। पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में भी महाराष्ट्र के तमाम जिलों में मराठा समुदाय के लोगों ने लाखों की तादाद में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। मार्च में बड़ी तादाद में युवा शामिल हैं जिसमें महिलाओं की भी अच्छी-खासी तादाद है। मार्च के रूट से लगे मार्गों पर ट्रैफिक जाम हो चुका है।
Mumbai: Visuals of #MarathaKrantiMorcha rally demanding reservation pic.twitter.com/303wFJBvip
— ANI (@ANI) August 9, 2017
#WATCH Mumbai: Visuals of #MarathaKrantiMorcha rally demanding reservation pic.twitter.com/zCozsaeOek
— ANI (@ANI) August 9, 2017
यह भी पढ़ें: मुंबई: आरक्षण की मांग को लेकर आज मराठा मूक मार्च, लाखों लोग होंगे शामिल
महाराष्ट्र की कुल आबादी में करीब 33 प्रतिशत मराठा हैं। 2014 में कांग्रेस-एनसीपी की सरकार ने मराठा समुदाय के लिए 16 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया था लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस पर यह कहते हुए रोक लगा दी कि मराठाओं को पिछड़े वर्ग में नहीं गिना जा सकता।
Mumbai: Shiv Sena MLAs protest outside Maharashtra Assembly demanding reservation for Maratha community pic.twitter.com/6A4Dxrxzdu
— ANI (@ANI) August 9, 2017
महाराष्ट्र में मराठा समुदाय राजनीतिक तौर पर काफी प्रभावशाली है। कोई भी राजनीतिक दल इनकी नाराजगी मोल नहीं लेना चाहेगी यही वजह है कि सूबे की देवेंद्र फडणवीस सरकार के लिए इस आंदोलन से निपटना चुनौती बन गई है।
और पढ़ें: EC के फैसले से नाराज CM विजय रूपानी ने कहा, 'कानूनी लड़ाई लड़ेंगे'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी