महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगी भाजपा : विजय चौधरी

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगी भाजपा : विजय चौधरी

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगी भाजपा : विजय चौधरी

author-image
IANS
New Update
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगी भाजपा : विजय चौधरी

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नंदुरबार, 9 जून(आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव विजय चौधरी ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा हमेशा अपने दम पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहती है। हालांकि, महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के तहत वह शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) जैसे सहयोगी दलों के साथ मिलकर आगे बढ़ेगी।

नंदुरबार में पत्रकारों से बातचीत में चौधरी ने कहा कि महायुति के तीनों प्रमुख दलों और अन्य सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे व अन्य निर्णय भाजपा के संसदीय बोर्ड के माध्यम से लिए जाएंगे, जिसका सभी पालन करेंगे।

चौधरी ने स्पष्ट किया कि चाहे स्थानीय नगरपालिका चुनाव हों, जिला परिषद हो या पंचायत समिति के चुनाव, भाजपा अपने वरिष्ठ नेताओं देवेंद्र फडणवीस और चंद्रशेखर बावनकुले के मार्गदर्शन में काम करेगी। उन्होंने महायुति गठबंधन में मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, “हर गठबंधन में मतभेद और मनभेद हो सकते हैं, लेकिन सभी नेता शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हैं। भाजपा की ताकत उसकी एकजुटता और अनुशासन में है।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की संगठनात्मक ताकत और जनाधार उसे अपने बलबूते चुनाव लड़ने में सक्षम बनाता है, लेकिन महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के प्रति वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चौधरी ने एकनाथ शिंदे और अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टियों को महत्वपूर्ण सहयोगी बताते हुए कहा कि यह गठबंधन महाराष्ट्र में सत्ता को और मजबूत करेगा।

महायुति गठबंधन की एकता पर बल देते हुए चौधरी ने कहा कि सभी दल मिलकर राज्य में विकास और जनकल्याण के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे। भाजपा की रणनीति पर उन्होंने कहा कि पार्टी हर स्तर पर चुनाव के लिए तैयार है और कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे। महाराष्ट्र की सियासत में महायुति की यह एकजुटता विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। चौधरी के बयान से साफ है कि भाजपा गठबंधन के साथ मिलकर महाराष्ट्र में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

--आईएएनएस

एएसएच/एएस

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment