मुंबई : गृह राज्य मंत्री योगेश कदम के खिलाफ अनिल परब ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा सबूत

मुंबई : गृह राज्य मंत्री योगेश कदम के खिलाफ अनिल परब ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा सबूत

मुंबई : गृह राज्य मंत्री योगेश कदम के खिलाफ अनिल परब ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा सबूत

author-image
IANS
New Update
महाराष्ट्र में बवाल, गृह राज्य मंत्री योगेश कदम के खिलाफ अनिल परब ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा सबूत

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की सियासत में उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस के करीब आने की चर्चा है। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता और पूर्व मंत्री अनिल परब ने शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम के खिलाफ कुछ सबूत मुख्यमंत्री को सौंपे हैं और उनका इस्तीफा मांगा है।

Advertisment

मीडिया से बात करते हुए अनिल परब ने कहा कि महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री की मां के नाम पर एक डांस बार चल रहा था। डांस बार पर 31 मई 2025 को जो कार्रवाई हुई। उस कार्रवाई में 22 बार बालाएं, 22 ग्राहक और पांच स्टाफ को हिरासत में लिया गया था। मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित सबूत मांगे थे। मैंने 31 मई 2025 को हुई रेड से संबंधित कागजात उन्हें सौंप दिए।

उन्होंने कहा कि डांस बार पर 10 अगस्त 2023, 28 मई 2023 को भी रेड हुई थी। इसकी एफआईआर कॉपी भी मैंने मुख्यमंत्री को सौंपी है। योगेश कदम के साथ सचिन पाटिल नाम का एक आदमी है, जो अनुबंध पर ड्राइवर के रूप में बहाल हुआ है, वह इंस्पेक्टर की ड्रेस पहनकर रोड पर वसूली करता है। उसकी भी वीडियो फुटेज, ड्रेस, फोटोज मुख्यमंत्री को दिए हैं।

अनिल परब ने कहा कि मैंने जब यह मुद्दा उठाया था, उस समय मुख्यमंत्री ने मुझसे सबूत मांगे थे। मैंने अब सबूत दे दिए हैं। उन्होंने जांच का आश्वासन दिया है। मैंने जो भी सबूत दिए हैं, वो पुख्ता हैं। अगर कार्रवाई नहीं होती है, तो इससे मुख्यमंत्री की इमेज भी खराब होगी और हम यह सोचने पर मजबूर होंगे कि क्या ऐसे कार्यों को मुख्यमंत्री का समर्थन है। मैंने गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा मांगा है।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने योगेश कदम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि योगेश कदम मेहनती कार्यकर्ता हैं। इस्तीफे की मांग करना गलत है। डाकू किसी को चोर नहीं कह सकता। योगेश कदम को चिंता करने की जरूरत नहीं है, पूरी शिवसेना और मैं खुद उनके साथ खड़े हैं।

--आईएएनएस

पीएके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment