महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

author-image
IANS
New Update
महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक और इसरो के संस्थापक महान वैज्ञानिक पद्मविभूषण डॉ. विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर उनके योगदान को याद करते हुए देश के प्रमुख नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, नितिन गडकरी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने उनके योगदान को याद किया।

Advertisment

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लिखा, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के अग्रदूत व महान वैज्ञानिक पद्मविभूषण डॉ. विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। भारत में अंतरिक्ष अनुसंधान की नींव रखकर राष्ट्र को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने में उनका योगदान सदैव ही अद्वितीय और अतुलनीय रहेगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक पद्म विभूषण डॉ. विक्रम साराभाई जी के स्मृति दिवस पर उन्हें विनम्र अभिवादन।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, महान भारतीय वैज्ञानिक, इसरो के संस्थापक, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक, पद्म विभूषण से अलंकृत डॉ. विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। आपकी दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान को जनकल्याण से जोड़ा और उपग्रह प्रौद्योगिकी के माध्यम से संचार, शिक्षा, मौसम पूर्वानुमान, कृषि एवं आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की। विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में आपका योगदान अविस्मरणीय है। विनम्र श्रद्धांजलि।

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा, इसरो के संस्थापक और महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और वैज्ञानिक प्रतिभा ने भारत को अंतरिक्ष की दुनिया में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। डॉ. साराभाई जी का सपना आज भी हमारे वैज्ञानिकों और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्तंभ बना हुआ है।

शरद पवार ने लिखा, डॉ. विक्रम साराभाई ने इसरो की स्थापना करके भारत के स्पेस युग की शुरुआत की। उन्होंने एटॉमिक एनर्जी, टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स और आर्ट जैसे क्षेत्रों में भी योगदान दिया। कुल मिलाकर, महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई को विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने भारत को स्पेस रिसर्च में आत्मनिर्भर बनाया और देश को वैज्ञानिक प्रगति की ओर अग्रसर किया, और जिन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया!

--आईएएनएस

पीएसके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment