logo-image

Exclusive Video: मध्यप्रदेश के जबलपुर के खमरिया में सेना की हथियार फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 20 से ज्यादा लोग घायल

धमाका किन कारणों से हुआ है फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Updated on: 25 Mar 2017, 11:35 PM

नई दिल्ली:

भारतीय सेना के लिए बम बनाने वाली मध्य प्रदेश के खमरिया स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री में भीषण हादसा हुआ है। यहां इससे पहले भी कई बार ब्लास्ट की घटना हो चुकी है। शनिवार को यहां एक बार फिर धमाका हो गया जिससे पूरी फैक्ट्री दहल गई है। हादसे में करीब 20 लोगों के घायय होने की खबर हैं। सभी घायलों का इलाज के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सेना ने एहतियातन आसपास के इलाकों को खाली कर दिया है  और मौके पर फायर ब्रिगेड की 40 गाड़ियों पहुंच चुकी है। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री 316 और 318 पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी है।

जबलपुर रेंज के आईजी लॉ एंड आर्डर देउस्कर ने अबतक हादसे में 6 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। जबलपुर के एसपी महेंद्र सिकरवार के मुताबिक आगू पर काबू प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। जिस जगह पर ये धमाका हुआ है वहां भारतीय सेना के 125 और एमएम बम का डिपो है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के कलेक्टर और एसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली है। लगातार हो रहे विस्फोट की वजह से आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि धमाका किन कारणों से हुआ है ये अभी साफ नहीं हो पाया है।

क्या है खमरिया आर्डिनेंस फैक्ट्री का इतिहास

जबलपुर के खमरिया इलाके में बने आर्डिनेंस फैक्ट्री की शुरूआत अंग्रेजी शासन काल के दौरान हुई थी। ये फैक्टी करीब 800 एकड़ के एरिया में फैली हुई है। इस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 1 फरवरी 1942 से हथियारों का निर्माण शुरू हुआ था। महज चंद अधिकारियों और कुछ प्रशिक्षित कर्मचारियों के साथ शुरू हुई फैक्ट्री को आज ही 75 साल पूरे हुए है। 

हथियार बनाने के क्रम में  यहां कई बार ब्लास्ट की घटना हो चुकी है। साल 2016 के सितम्बर महीने में भी इस फैक्ट्री में विस्फोट की घटना हुई थी।

ये भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के शुद्धिकरण पर बोले अखिलेश, 'सत्ता में लौटा तो सीएम हाउस को गंगाजल से धुलवाऊंगा'

जब खमरिया फैक्ट्री के फिलिंग सेक्शन 2 में रोजाना की तरह कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। सुबह 11:30 बजे बीएमपी 2 बम की पैलेट बना रहा था। जिसमें 5.7 मिली ग्राम बारूद भरा हुआ था।

प्रेस मशीन में जैसे ही पैलेट को रखा गया उसमें विस्फोट हो गया। इसके बाद सेक्शन में भगदड़ मच गई। धमाका इतना तेज था कि पूरी फैक्ट्री व आस-पास के क्षेत्रों तक में उसकी आवाज सुनी गई।

ये भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी बोले, यूनिवर्सिटी की स्वतंत्रता पर पाबंदी ठीक नहीं, नयापन और उदार मूल्यों को मिले जगह