मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी में आ रही दिक्कतों को दूर किया जाए : दिग्विजय

मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी में आ रही दिक्कतों को दूर किया जाए : दिग्विजय

मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी में आ रही दिक्कतों को दूर किया जाए : दिग्विजय

author-image
IANS
New Update
मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी में आ रही दिक्कतों को दूर किया जाए : दिग्विजय

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

भोपाल, 11 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार मूंग को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) पर खरीद रही है। इस दौरान किसानों को कुछ समस्याएं आ रही है। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक पत्र लिखकर मूंग की एम.एस.पी. पर खरीदी हेतु वेयरहाउस मैपिंग में पारदर्शिता एवं स्लॉट बुकिंग शीघ्र प्रारम्भ करने के संबंध में अनुरोध किया है। दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि मध्यप्रदेश में मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) पर खरीदी के संबंध में कुछ समस्या आ रही हैं।

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा सात जुलाई 2025 से खरीदी प्रारम्भ करने की घोषणा की गई है, किंतु खेद है कि अभी तक अधिकांश किसानों की बिक्री हेतु वेयरहाउस की मैपिंग ही पूरी नहीं हो पाई है। जहां कहीं मैपिंग की गई है, वहां किसानों को 20 से 30 किलोमीटर दूर स्थित वेयरहाउस आवंटित किए गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने अपने पत्र में आगे कहा है कि वेयरहाउस मैपिंग में पारदर्शिता की आवश्यकता है। उन्होंने मांग की है कि खरीदी केंद्रों का आवंटन पूर्णतः पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप किया जाए। किसानों को उनके गांव अथवा निकटतम वेयरहाउस में मैपिंग की सुविधा प्रदान की जाए, जिससे परिवहन लागत में कमी आए।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मांग की है कि खरीदी केन्द्रों की संख्या पर्याप्त रखी जाए एवं सभी केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाए, ताकि तुलावटी कार्य शीघ्रता से हो सके। उन्होंने आगे कहा है कि सभी पंजीकृत किसानों के लिए तत्काल स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाए, जिससे मूंग की बिक्री सुचारू रूप से प्रारम्भ हो सके। राज्य में मानसून सक्रिय है और मूंग खरीदी का दौर जारी है, ऐसे में समस्या न आए, इसके लिए किसानों को बेहतर इंतजाम की उम्मीद है ।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएस

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment