मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों का पुलिस की वर्दी पहनकर प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों का पुलिस की वर्दी पहनकर प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों का पुलिस की वर्दी पहनकर प्रदर्शन

author-image
IANS
New Update
मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों का पुलिस की वर्दी पहनकर प्रदर्शन

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

भोपाल, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों के आक्रामक तेवर बने हुए है। कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाले पर विधानसभा में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विधायक पुलिस जवानों की वर्दी पहनकर पहुंचे थे।

Advertisment

कांग्रेस ने राज्य में पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाले का आरोप लगाते हुए विधानसभा परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। कांग्रेस ने इस भर्ती घोटाले को व्यापमं पार्ट-दो बताया है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने पुलिस की प्रतीकात्मक वर्दी पहनकर प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। सिंघार ने आरोप लगाया कि यह घोटाला व्यापम पार्ट दो है और इसकी निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषियों को सजा दी जानी चाहिए।

उन्होंने सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। विधानसभा परिसर में पहुंचे कांग्रेस विधायक कांस्टेबलों की खाकी वर्दी और नेता प्रतिपक्ष सिंघार स्वयं सफेद वर्दी और टोपी लगाए हुए थे। इतना ही नहीं सीटी भी बजा रहे थे। उनकी वर्दी पर नेम प्लेट भी लगी हुई थी।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि नौ लाख लोगों ने कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किए थे, छह लाख युवाओं ने परीक्षा दी थी, मगर ऐसे लोग कांस्टेबल बन गए जिन्होने परीक्षा तक नहीं दी थी। बगैर परीक्षा दिए कांस्टेबल बनने वालों की संख्या आठ सौ से ज्यादा है। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की जाना चाहिए। राज्य विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है और कांग्रेस विधायक नित नए अंदाज में विधानसभा परिसर में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते है।

कांग्रेस विधायक कभी हाथ में प्रतीकात्मक तौर पर गिरगिट लेकर विधानसभा पहुंचे थे तो वहीं भैंस के आगे विधायकों ने बीन बजाई थी। कुल मिलाकर कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन लगातार किए जा रहे है।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment