केंद्र सरकार 'गाजा' के लिए शांति की अपील क्यों नहीं करती : इम्तियाज जलील
IND vs ENG: कप्तान शुभमन गिल का हुआ 'अशुभ' आगाज, इन 3 बड़े कारण से लीड्स टेस्ट हारा भारत
आपातकाल लोकतंत्र पर एक क्रूर हमला, मौलिक अधिकारों का किया गया दमन: कविंदर गुप्ता
सुहागरात पर इस एक्ट्रेस की लगी बोली, प्रेग्नेंट हुई तो सास ने पीटा, पति का भी नहीं मिला साथ
पुणे : पालखी समारोह में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 लाख रुपए के माल बरामद
रील बनाने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आया युवक, तेजी से वायरल हो रहा है वीाडियो
चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर चुनाव में बड़ा बदलाव, गुप्त मतदान की जगह हाथ उठाकर होगी वोटिंग
स्मृति शेष : स्वतंत्र भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री, इतिहास की गुमनाम शिल्पकार सुचेता कृपलानी
DGCA ने एयरपोर्ट्स का किया निरिक्षण, जांच में पाई गईं ऐसी खामियां जो बड़े खतरों का संकेत

सर्दियों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों लगती है ज्यादा ठंड? एक्सपर्ट से जानें कारण

Why do women feel more cold: असर पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर ज्यादा होता है. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा ठंड क्यों लगती हैं? आइए जानते हैं इसका कारण एक्सपर्ट से.

Why do women feel more cold: असर पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर ज्यादा होता है. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा ठंड क्यों लगती हैं? आइए जानते हैं इसका कारण एक्सपर्ट से.

author-image
Neha Singh
New Update
women

womens health

Why do women feel more cold: सर्दियों की दस्तक के साथ ठिठुरन बढ़ने लगी है. दिसंबर में हर गुजरते दिन के साथ पारा गिरता जा रहा है. ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. लोगों को घर से बाहर निकलते ही ठंड का अहसास होने लगता है. क्या आपने कभी गौर किया है कि ठंड का असर पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर ज्यादा होता है. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा ठंड क्यों लगती हैं? घर हो या बाहर महिलाओं को ठंड ज्यादा क्यों लगती है? सर्दियों में कुछ लड़कियों को छोड़कर अधिकांश महिलाओं को लेयर पर लेयर कपड़े डालने के बाद भी बहुत ठंड लगती है. आइए जानते हैं इसका कारण एक्सपर्ट से. 

Advertisment

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ठंड ज्यादा क्यों लगती है?

कम मांसपेशियां

डॉ. प्रियंका शेरावत ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ठंड ज्यादा क्यों लगती है? उन्होंने बताया कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं के शरीर पर लो मास होता है. इसकी वजह से उनकी मांसपेशियां गर्मी उत्पन्न करने का प्रमुख स्रोत होती हैं. पुरुषों में ज्यादा मांसपेशियां होने के कारण उन्हें कम ठंड लगती है. महिलाओं के शरीर पर कम मांसपेशियां होती हैं, इसकी वजह से हीट का प्रोडक्शन कम होता है. इसी वजह से उन्हें ज्यादा ठंड लगती है. 

लो मेटाबॉलिक रेट

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा ठंड लगने का दूसरा कारण है लो मेटाबॉलिक रेट. मेटाबॉलिज्म का अर्थ ही होता है शरीर की ऊर्जा खर्च करने का प्रोसेस. इसमें शरीर कैलोरी को ऊर्जा के रूप में परिवर्तित करता है,क्योंकि महिलाएं कम मांसपेशियां और कैलोरी जलाने की क्षमता रखती हैं. इसलिए उनकी मेटाबोलिक रेट भी कम होती है. इससे गर्मी का उत्पादन भी कम होता है,इसलिए उन्हें ज्यादा ठंड लगती है.

हार्मोनल प्रभाव

एक्सपर्ट के अनुसार महिलाओं को ज्यादा ठंड लगने का तीसरा कारण है हार्मोनल प्रभाव. महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन की मात्रा अधिक होती है, यह हार्मोन शरीर में रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है जिससे हीट लॉस होता है और हीट प्रक्शन भी नहीं होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें :शारीरिक संबंध बनाने से फैल रही आंखों की ये बीमारी, संकेत दिखने पर हो जाएं सावधान

womens health महिलाओं को क्यों लगती है ज्यादा ठंड why is it colder for women Why do women feel more cold women's health problems
      
Advertisment