/newsnation/media/media_files/2025/01/15/TyhWUJ7aPh04cOLqOvpp.jpeg)
copper utensils
/newsnation/media/media_files/2025/01/15/7cZdJ17jLoQ3lRRWwXxa.jpeg)
यूं तो आजकल घरों में ज्यादातर स्टील और कांच के बर्तनों का इस्तेमाल खाना खाने के लिए किया जाता है. इसके अलावा कई तरह के अनब्रेकबल मैटीरियल वाले बर्तन भी मौजूद हैं. लेकिन क्या आपको पता है इनमें भोजन करना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है.
/newsnation/media/media_files/2025/01/15/hRT27rKGBwpwDehq2zhs.jpeg)
घरों में इस्तेमाल होने वाले स्टील और कांच के बर्तनों में भोजन करना खराब नहीं माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि किसी विशेष धातु से बर्तन में खाना खाने से आपकी उम्र बढ़ सकती है. यानि आप सेहतमंद रह सकते हैं.
/newsnation/media/media_files/2025/01/15/ayCow3jfXoPM2kw42gtK.jpeg)
अगर आपको नहीं पता तो चलिए आज जानते हैं इसके बारे में. आज हम आपको एक ऐसे धातु के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें भोजन खाने के फायदे आयुर्वेद में भी बताए गए हैं.
/newsnation/media/media_files/2025/01/15/K2X22qq569ElwByL9hdq.jpeg)
इस धातु का नाम है तांबा. जी हां तांबे के बर्तन में खाना सेहत के काफी फायदेमंद है. तांबे के बर्तन में खाने से शरीर को एक नहीं बल्कि अनेक फायदे होते हैं.आयुर्वेद के अनुसार तांबे के बर्तन में रखे भोजन को खाने से आपको ब्लड प्रेशर कम करके कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
/newsnation/media/media_files/2025/01/15/tv770gpgdhRtYo6eDOlF.jpeg)
तांबे में पाए जाने वाले एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों के कारण शरीर में दर्द और सूजन की समस्या दूर हो सकती है.अगर आप तांबे के बर्तन में खाना खाते हैं तो यह आपकी ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी मदद करता है.
/newsnation/media/media_files/2025/01/15/GSCLjhzIR6wjL4BPPefb.jpeg)
तांबा(कॉपर) इम्यूनिटी को मजबूत करता है और नई कोशिकाओं के उत्पादन में भी मदद करता है. ऐसे में अगर आप इसके बर्तनों में खाना खाते हैं तो आपके शरीर में घावों को तेजी से भरने में मदद मिलती है.