/newsnation/media/media_files/2026/02/01/budget-2026-2026-02-01-11-45-46.jpg)
Budget 2026
Budget 2026: बजट 2026 में सरकार ने हेल्थ सेक्टर के लिए एक अहम कदम उठाया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान देश में तीन नए AIIMS स्थापित करने की घोषणा की है. इस फैसले को आम लोगों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है. इन नए संस्थानों के बनने से गंभीर बीमारियों का इलाज अब बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा. लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर मेडिकल सुविधाएं मिल सकेंगी.
इलाज होगा आसान और सस्ता
AIIMS को देश के सबसे भरोसेमंद मेडिकल संस्थानों में गिना जाता है. यहां कम खर्च में उच्च स्तर का इलाज उपलब्ध होता है. सरकार का मानना है कि नए AIIMS खुलने से गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को बड़ा फायदा मिलेगा. अब उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की जरूरत कम पड़ेगी. इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी.
क्षेत्रीय मेडिकल सिस्टम बनेंगे
इसके अलावा, सरकार ने देश के अलग-अलग हिस्सों में क्षेत्रीय मेडिकल सिस्टम को मजबूत करने की योजना बनाई है. इसका मकसद यह है कि छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में भी बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके. नए अस्पताल, जांच केंद्र और टेलीमेडिसिन सेवाओं पर खास ध्यान दिया जाएगा. इससे लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा.
बुजुर्गों के लिए तैयार होगा मजबूत ईकोसिस्टम
वहीं बुजुर्गों के लिए एक नया और मजबूत ईकोसिस्टम तैयार किया जाएगा. इसमें हेल्थ केयर, सामाजिक सुरक्षा और डिजिटल सेवाएं शामिल होंगी. सरकार का लक्ष्य है कि बुजुर्गों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन मिल सके.
जामनगर में WHO केंद्र होगा आधुनिक
जामनगर में स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के केंद्र को अपग्रेड करने की योजना है. यहां रिसर्च, ट्रेनिंग और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा. इससे भारत की भूमिका अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य मंच पर और मजबूत होगी.
वेटेनरी डॉक्टर और कॉलेज की बढ़ेगी संख्या
सरकार ने वेटेनरी डॉक्टरों और कॉलेजों की संख्या बढ़ाने का भी ऐलान किया है। इससे पशुपालन और डेयरी सेक्टर को मजबूती मिलेगी। किसानों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा।
भारत को दुनिया के लिए चिकित्साकेन्द्र बनाएंगे
सरकार का विजन है कि भारत को दुनिया के लिए एक प्रमुख चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित किया जाए.
आयुर्वेद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान
इसके साथ ही आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने पर भी जोर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: बजट 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'बायोफार्मा शक्ति' स्कीम का किया ऐलान; 10,000 करोड़ रुपए आवंटित किए
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us