ताजमहल को दुनिया में छठा, एशिया में दूसरा स्थान, ट्रिपएडवाइजर ने जारी की लिस्ट

ट्रिपएडवाइजर ने ट्रैवलर्स चॉइस अवॉर्डस के विजेताओं की घोषणा की। इसमें ताजमहल को दुनिया में छठा, एशिया में दूसरा स्थान और भारत में सर्वोच्च स्थान हासिल हुआ है।

ट्रिपएडवाइजर ने ट्रैवलर्स चॉइस अवॉर्डस के विजेताओं की घोषणा की। इसमें ताजमहल को दुनिया में छठा, एशिया में दूसरा स्थान और भारत में सर्वोच्च स्थान हासिल हुआ है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
ताजमहल को दुनिया में छठा, एशिया में दूसरा स्थान, ट्रिपएडवाइजर ने जारी की लिस्ट

ताजमहल (इंस्टाग्राम)

ट्रिपएडवाइजर ने ट्रैवलर्स चॉइस अवॉर्डस के विजेताओं की घोषणा की। इसमें ताजमहल को दुनिया में छठा, एशिया में दूसरा स्थान और भारत में सर्वोच्च स्थान हासिल हुआ है।

Advertisment

कंबोडिया का अंगकोर वाट दुनिया और एशिया में पहले स्थान पर है। एशिया लिस्ट में पांच भारतीय स्थलों ताजमहल (2), आमेर किला (9), हरमिंदर साहिब (10), स्वामीनारायण अक्षरधाम (13) और गुरुद्वारा बंगला साहिब (14) को स्थान मिला है।

अवॉर्ड विजेताओं का निर्धारण एक एल्गोरिदम का उपयोग कर किया गया था, जिसमें 12 महीने की अवधि में दुनियाभर के स्थलों के लिए जुटाए गए रिव्यू और रेटिंग की क्वालिटी को देखा गया। इस साल के अवॉर्ड के लिए पूरी दुनिया में आठ क्षेत्रों के 68 देशों से 759 स्थलों को चुना गया।

ट्रिपएडवाइजर इंडिया के कंट्री मैनेजर निखिल गंजू ने कहा, 'भारत के स्थल अपनी विरासत के अनुरूप विविधता से भरे हुए हैं। यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संरचनाओं में से एक हैं।'

निखिल गंजू ने आगे कहा, 'यह सूची निर्विवाद स्मारकों से लेकर शानदार वास्तुकला के बेशकीमत रत्न प्रस्तुत करती है, जो ऐसे ट्रैवलर्स के लिए बेहतर विकल्प हैं, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अनुभव से परिपूर्ण यात्रा करना चाहते हैं।'

ये भी पढ़ें: निपाह पर तेलंगाना हुआ अलर्ट, केरल में अब तक 10 की मौत

Source : IANS

taj mahal
      
Advertisment