इन लड़कियों को शादी से बनानी चाहिए दूरी, वरना बिगड़ जाएंगे घरवालों के साथ संबंध

जैसे-जैसे लड़कियों की उम्र बढ़ती है, उन पर शादी का दबाव डाला जाने लगता है. लेकिन कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो शादी करना ही नहीं चाहतीं. आइए आपको बताते हैं कि किन लड़कियों को शादी नहीं करनी चाहिए.

जैसे-जैसे लड़कियों की उम्र बढ़ती है, उन पर शादी का दबाव डाला जाने लगता है. लेकिन कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो शादी करना ही नहीं चाहतीं. आइए आपको बताते हैं कि किन लड़कियों को शादी नहीं करनी चाहिए.

author-image
Nidhi Sharma
New Update
 शादी

शादी Photograph: (Freepik(AI))

शादी किसी भी लड़की का एक सबसे खूबसूरत सपना होता है. जैसे ही लड़की जवानी की दहलीज पर कदम रखती है तो घर में उसकी शादी की चर्चा होने लगती है. इसी चर्चा के बीच कहीं ना कहीं वह भी अपनी शादी के सपने मन ही मन संजोने लगती है कि उसका जीवनसाथी कैसा होगा, इसे लेकर उनके मन में कई विचार होते हैं. जैसे-जैसे लड़कियों की उम्र बढ़ती है, उन पर शादी का दबाव डाला जाने लगता है. लेकिन कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो शादी करना ही नहीं चाहतीं. आइए आपको बताते हैं कि किन लड़कियों को शादी नहीं करनी चाहिए. 

Advertisment

स्वार्थी लड़की

अगर कोई लड़की हर बात में सिर्फ अपना ही फ़ायदा देखती है और आपकी भावनाओं, जरूरतों या परिवार की परवाह नहीं करती, तो वो शादी करने से पहले दो बार सोचें.

झूठ बोलने वाली लड़की

रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है. अगर कोई लड़की बार-बार झूठ बोलती है, बातों को छुपाती है या धोखा देती है, तो ऐसी लड़कियों को भी शादी नहीं करनी चाहिए.

गुस्सैल लड़की

जो लड़की हर बात में गुस्सा करती हो, छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई करती हो या दूसरों का अपमान करती हो, उसे पहले अपना नेचर ठीक करने के बाद ही शादी के बारे में सोचना चाहिए.

पाखंडी लड़कियां

अगर कोई लड़की हर चीज़ में महंगे कपड़े, गाड़ी, ब्रांडेड चीज़ें और सोशल मीडिया पर स्टेटस दिखाने को ही सब कुछ मानती है, तो उसे पहले सेल्फ इंडिपेंडेंट होकर शादी के बारे में सोचना चाहिए.

अहंकारी लड़कियां

जिस लड़की में अहंकार बहुत ज्यादा हो और वह किसी का सम्मान न करती हो, उसे भी शादी जैसे टॉपिक से बचना चाहिए.

जिम्मेदारी से भागने वाली लड़की

जो लड़की हर काम की जिम्मेदारी से दूर भागती है, हर गलती के लिए दूसरों को दोष देती है और खुद कुछ नहीं करना चाहती, तो ऐसी लड़कियों को भी शादी की रिस्पॉन्सबिलिटी नहीं लेनी चाहिए.

अतीत को लेकर ईमानदार न हो

किसी भी लड़की को तब तक शादी नहीं करनी चाहिए जब तक वह अपने पिछले रिश्ते से पूरी तरह बाहर नहीं निकल जाती, क्योंकि ऐसा न करना किसी और के साथ धोखा करने जैसा होता है.

नशे वाली लड़की

अगर किसी लड़की को शराब, सिगरेट, जुए या किसी और बुरी लत की आदत है, तो उसे पहले अपनी इन आदतों को सुधारना चाहिए, उसके बाद ही शादी के बारे में सोचना चाहिए.

कंट्रोल करने वाली लड़की

जिस लड़की को अपने पार्टनर की हर एक्टिविटी पर कंट्रोल रखने की ख्वाहिश हो, उसे भी शादी करने से पहले सोचना चाहिए, क्योंकि हर लड़के को ऐसा स्वभाव पसंदनहीं आता.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.    

 

Lifestyle News lifestyle News In Hindi marriage happy marriage tips marriage tips Shaadi ke liye ladki choose karte waqt kin baaton ka dhyan dena chahiye Avoid Marrying These Types of Women
      
Advertisment