/newsnation/media/media_files/2025/12/28/winter-headache-2025-12-28-18-05-31.jpg)
Winter Headache
Winter Headache: सर्दियों में कई लोगों को लगातार सिरदर्द रहता है. कभी सिर भारी लगता है. कभी दोनों तरफ दर्द महसूस होता है. कुछ लोगों को सुबह उठते ही सिरदर्द शुरू हो जाता है. शुरुआत में दर्द हल्का होता है. लेकिन धीरे-धीरे यह रोज की परेशानी बन सकता है. समय पर ध्यान न दिया जाए, तो काम और नींद दोनों प्रभावित होते हैं.
सर्दियों में सिरदर्द के मुख्य कारण
डॉक्टरों के अनुसार, ठंड बढ़ने से शरीर की नसें सिकुड़ जाती हैं. इससे सिर में दबाव बढ़ता है और दर्द होता है. ठंडी हवा जब सीधे सिर या कानों पर लगती है, तो सिरदर्द बढ़ सकता है. इसके अलावा सर्दियों में धूप कम मिलती है. इससे शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है. इसका असर सिरदर्द के रूप में दिख सकता है.ठंड में प्यास कम लगती है. लोग पानी कम पीते हैं. इससे डिहाइड्रेशन होता है और सिरदर्द बढ़ता है. बंद कमरों में हीटर या ब्लोअर का ज्यादा इस्तेमाल हवा को सूखा बना देता है. इससे भी सिर भारी लग सकता है. जुकाम, साइनस और नाक बंद रहने की समस्या भी आम है. यह सिरदर्द को और बढ़ा देती है. देर तक सोना, बिगड़ी दिनचर्या और तनाव भी बड़ी वजह बनते हैं.
सर्दियों में सिरदर्द से बचाव कैसे करें?
ठंड में शरीर को गर्म रखना जरूरी है. गुनगुना पानी नियमित पीते रहें। सिर और कानों को ठंडी हवा से बचाएं. टोपी या स्कार्फ का इस्तेमाल करें. रोज थोड़ी देर धूप में बैठें. इससे शरीर को विटामिन डी मिलता है. हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. कमरे में हवा का सही इंतजाम रखें. हीटर का जरूरत से ज्यादा उपयोग न करें. पूरी नींद लें। देर रात जागने से बचें. अगर साइनस या जुकाम की समस्या है, तो भाप लेना फायदेमंद हो सकता है.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- सिरदर्द ज्यादा हो तो डॉक्टर से संपर्क करें.
- बिना सलाह के पेन किलर न लें.
- तनाव कम करने की कोशिश करें.
- चाय और कॉफी का अधिक सेवन न करें.
यह भी पढ़ें: New Year 2026: अभी तक नहीं बनाया न्यू ईयर पर घूमने का प्लान? तो घर पर ही इन तरीकों से करें सेलिब्रेट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us