इस देश की महिलाएं दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चों को देती हैं जन्म, जानिए भारत किस नंबर पर

Women Birth Rate: दुनिया में किस देश की महिलाएं सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं? लेकिन अगर आप ऐसी सोचते हैं कि जिस देश की जनसंख्या सबसे ज्यादा है वहां की महिलाएं सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं तो आप गलत हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले देश के बारे में.

author-image
Rajvant Prajapati
एडिट
New Update
a

Women Birth Rate (Social Media)

Women Birth Rate: जब हम दुनिया की सबसे बड़ी आबादी की बात करते हैं तो भारत का नाम सबसे पहले आता है. और दूसरे नंबर पर चीन है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में किस देश की महिलाएं सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं? लेकिन अगर आप ऐसी सोचते हैं कि जिस देश की जनसंख्या सबसे ज्यादा है वहां की महिलाएं सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं तो आप गलत हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले देश के बारे में.

Advertisment

आपको बता दें, सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने वाला देश एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में सामने आए आंकड़ों से पता चला कि अफ्रीका में करीब 6 ऐसे देश हैं जहां महिलाएं  6 या उससे ज्यादा बच्चों को जन्म देती हैं. दुनिया के उन 20 देशों में जहां महिलाएं सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं, उनमें से 19 देश अफ्रीकी महाद्वीप में हैं.

ज्यादा बच्चे पैदा करने वाला महिलाएं

नाइजर की महिलाएं दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म देती हैं. जानकारी के मुताबिक, नाइजर में हर महिला 7 बच्चों को जन्म देती है. ये आंकड़े दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं.लेकिन यह देश इतना गरीब है कि यहां के लोगों को खाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, फर्टिलिटी रेट महिलाओं के बच्चे पैदा करने का औसत
 
नाइजर ( अफ्रीका)    6.8
अफनागिस्तान    5.1
भारत        2.5
चीन        1.6
रूस        1.5

ये भी पढे़: मानसून में दिल्ली के इन खूबसूरत जगहों का जरूर करें दीदार, यादगार बन जाएगी ट्रिप

भारत का पड़ोसी भी लिस्ट में

सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने वाला देश की लिस्ट में भारत का पड़ोसी देश अफगानिस्तान भी है. 20 देशों की लिस्ट में अफगानिस्तान 15वें नंबर पर था. यहां की महिलाएं  4 से 5 बच्चों को जन्म देती हैं. आपको बता दें, अफगानिस्तान की आबादी करीब 4 करोड़ है, जिसमें पश्तून, ताजिक, हाजा और उज़्बेक जैसे समुदाय शामिल हैं. अगर हम अफगानिस्तान में बच्चों की प्रजनन दर की बात करें तो 2023 में अफगानिस्तान की कुल जन्म दर लगभग 4.55 प्रति महिला थी. 

ये भी पढे़: Polygraph Test: पॉलीग्राफी टेस्ट क्या होता है, कैसे झूठ बोलने पर पकड़ लेती है 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Birth Rate
      
Advertisment