logo-image

New Year 2022: नए साल पर इस अंदाज में भेजें संदेश, मिलेंगी खुशियां आपको अनेक

नया साल (new year 2022) आने वाला है. इस मौके पर लोग तरह-तरह के गिफ्ट्स लेते है, घर को डेकोरेट करते है, पार्टीज प्लान करते है. लेकिन, वहीं एक चीज जो लोग और करना पसंद है वो एक-दूसरे को विश करना है. तो, चलिए नए साल पर विश करने के लिए खास संदेश देखें.

Updated on: 30 Dec 2021, 08:44 AM

नई दिल्ली:

नया साल आने वाला है. ऐसे में कई लोग एक-दूसरे को गिफ्ट्स देने का प्लान कर रहे होंगे, कुछ लोग बाहर जाने का सोच रहे है, तो वहीं कुछ लोग घर की डेकोरेशन और पार्टी की अरेंजमेंट में लगे हुए है. अब, ऐसे में एक चीज और है जिसके बारे में लोग सोचते है. वो है एक-दूसरे को विश (happy new year 2022) करना. ये विशिज का सिलसिला भी कल यानी 31 दिसंबर से एडवांस में ही शुरू हो जाएगा. विश (new year wishes) भी आजकल लोग अलग-अलग अंदाज में करते है. इसमें न्यू ईयर ग्रीटिंग्स, कार्ड्स, व्हाट्सएप मैसेजेस, स्टीकर्स, न्यू ईयर वॉलपेपर, इमेज और वीडियो वगैराह शामिल है. अब, अगर आपको भी इस न्यू ईयर पर कुछ अलग तरह से अपने फ्रेंड्स और रिलेटिव्स को विश करना है तो आपको कुछ जबरदस्त शायरी (Happy New Year 2022 wishes) बताते है जिन्हें भेजकर आप किसी का भी दिल छू सकते है. 

                                         

उदास लम्हों को भूल जाना

तूफान में तुम संभल जाना

हर एक जिंदगी की खुशी बन जाओ

नए साल में खुशियों की बहार ले आओ
Happy New Year 2022

                                             

नए साल में नई बहार
नई बात और नए विचार
जीवन बने नया त्योहार
मिलें खुशियां आपको इस बार
New Year 2022 wishes

                                         

आपकी आंखों में सजे हैं जो भी सपने,
और दिल में छुपी हैं जो भी अभिलाषाएं,
यह नया वर्ष उन्हें सच कर जाए,
आपके लिए है हमारी यही शुभकामनाएं
हैप्पी न्यू ईयर 2022

                                         
सुख-समृद्धि आए घर

खुशहाली हो आपके चारों और

इस नए साल में आप जो भी मांगे

वो मुराद पूरी हो आपकी इस वर्ष   
न्यू ईयर की शुभकामनाएं 2022