Holi 2022 : अगर होली के रंग नहीं छूट रहे हैं तो अपनाएं ये 5 हर्बल तरीके

Holi 2022 : पूरे देश में बड़ी धूमधाम से होली मनाई गई. सबको होली के रंग तो अच्छे लगते हैं, लेकिन शरीर में लगने के बाद जब ये रंग नहीं छुड़ते हैं तो हम मुश्किल में पड़ जाते हैं.

author-image
Deepak Pandey
New Update
Holi 2022

Holi 2022( Photo Credit : File Photo)

Holi 2022 : पूरे देश में बड़ी धूमधाम से होली मनाई गई. सबको होली के रंग तो अच्छे लगते हैं, लेकिन शरीर में लगने के बाद जब ये रंग नहीं छुड़ते हैं तो हम मुश्किल में पड़ जाते हैं. अगर साबुन आदि से रंग हटाने का प्रयास करते हैं तो स्किन और रूखी हो जाती है. तो आइये आज हम आपको होली के रंगों को हटाने के लिए हर्बल तरीक बताएंगे. इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, बल्कि उलटे इससे आपकी स्किन को फायदा होगा. 

Advertisment

खीरा : सलाद में प्रयोग होना वाला खीरा रंगों को छुड़ाने के लिए काफी कारगर साबित होता है. रंग छुड़ाने के लिए खीरे के रस में थोड़ा-सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर उसे चेहरे पर लगा लें. इसके बाद चेहरे को कुछ देर बाद ठंड़े पानी से धो लें. चेहरे का रंग भी छूट जाएंगे और स्किन में निखार भी आ जाएगा. 

नींबू : नींबू और बेसन के प्रयोग से आप रंग को आसानी से साफ कर सकते हैं. होली का रंग छुड़ाने के लिए बेसन में नींबू और दूध मिलाकर उसका पेस्ट चेहरे पर लगा लें. 15-20 मिनट तक चेहरे पर पेस्ट को लगा रहने दें. इसके बाद चेहरे को  गुनगुने पानी से साफ कर लें. 

संतरे के छिलके : चेहरे पर दाने हो और रंग लगे हो तो संतरे के छिलके के साथ मसूर की दाल और बादाम को दूध में पीसकर उसका पेस्ट बना लीजिए. इस उबटन को स्किन पर लगाने के बाद धो लीजिए. आपकी त्वचा एक साफ साफ हो जाएगी और उसमें निखार भी आएगा.

बादाम : लोग शरीर पर लगे जिद्दी रंग को छुड़ाने के लिए जौ का आटा और बादाम का तेल इस्तेमाल करते हैं. त्वचा पर इस तेल को लगाकर होली के रंग को साफ किया जा सकता है. साथ ही दूध में थोड़ा सा कच्चा पपीता, मुलतानी मिट्टी और थोड़ा सा बादाम तेल अच्छी तरह मिक्स कर लें और फिर इसे चेहरे पर लगाने के बाद करीब 30 मिनट से धो लें.

मूली : रंग छुड़ाने के मामले में मूली का कारगर है. मूली का रस निकालकर उसमें दूध, बेसन और मैदा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. चेहरे पर इस पेस्ट को लगाने से रंग साफ हो जाता है. चेहरा ही नहीं शरीर के किसी भी अंग पर लगे रंग को छुड़ाना हो तो भी इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

Source : News Nation Bureau

holi celebration 2022 herbal tips to remove holi colours Holi 2022 Lucky Holi colors Holi 2022 holi holi colours how to remove colors holi color removal tips
      
Advertisment