logo-image

Happy Promise Day 2022 Wishes: Promise Day पर पार्टनर को भेजें ये प्यार भरी शायरी, रिश्ते हो जाएंगे और भी पक्के

वैलेंटाइन वीक (valentine week 2022) का पांचवा दिन प्रोमिस डे (happy promise day 2022) के रूप में मनाया जाएगा. आज आपको बताते हैं कि आप अपने पार्टनर को किस तरह के मैसेज, विशिज भेज सकते हैं. जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान (happy promise day 2022 wishes) आ जाएगी.

Updated on: 10 Feb 2022, 08:41 PM

नई दिल्ली:

वैलेंटाइन वीक (valentine week 2022) का पांचवा दिन प्रोमिस डे (happy promise day 2022) के रूप में मनाया जाएगा. जो कि कल ही है. इस दिन कपल्स एक दूसरे के साथ ताउम्र रहने के वादे करते हैं. जिनसे आप मोहब्बत करते हैं उनके साथ उम्रभर रहने का वादा करते हैं. वही वादे आपको हर मुश्किल से लड़ने की हिम्मत देते हैं, हर मुश्किल को पार करने का हौंसला आप में भरते हैं. तभी तो कहते हैं कि वादे वही करने चाहिए जो सच्चे हों और जिन्हें आप निभा सकें. वैलेंटाइंस डे (Valentine's Day 2022) से पहले प्रोमिस डे का महत्व इसलिए है ताकि आप अपने रिश्ते को और गहरा बना पाएं. ऐसे में आज आपको बताते हैं कि आप अपने पार्टनर को किस तरह के मैसेज, विशिज भेज सकते हैं. जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान (happy promise day 2022 wishes) आ जाएगी. 

                                                       

हर पल के रिश्ते का वादा हैं तुमसे
अपनापन कुछ इतना ज्यादा हैं तुमसे
कभी ना सोचना के भूल जायेंगे तुम्हे
ज़िन्दगी भर का साथ देंगे ये वादा है तुमसे
हैप्पी प्रॉमिस डे 2022

                                                       

सुना है वो जाते हुए कह गए कि,
अब तो हम सिर्फ तुम्हारे ख्वाबों में आएंगे,
कोई कह दो उनसे कि वो वादा करें,
हम जिंदगी भर के लिए सो जाएंगे.
Happy Promise Day 2022

                                                       

तुम उदास उदास से लगते हो,
कोई तरकीब बताओ मानाने की,
प्रॉमिस है तुमसे मैं जिन्दगी गिरवी रख सकता हूँ,
तुम कीमत बताओ मुस्कुराने की…
Promise Day 2022 Wishes 

                                                       

वादा है तुझे दिल से जुदा कभी होने नहीं देंगे
हाथ हमारा कभी छोड़ने नहीं देंगे
तेरी मुस्कान ही इतनी प्यारी है कि
हम मर भी जायें पर तुझे रोने नहीं देंगे.
Happy Promise Day 2022 Wishes 

                                                       

वादा है तुझसे कभी रुलायेंगे नही,
हालात जो भी हो तुझे भुलायेंगे नहीं,
छुपा के अपनी आँखों में रखेंगे तुझको
दुनिया में किसी और को दिखाएंगे नहीं. 
Promise Day 2022 Shayari