/newsnation/media/media_files/hUjoRfoFugscpU9JJqcS.jpg)
Fish Like Human Teeth (Social Media)
Fish Like Human Teeth: कभी-कभी कुछ जीवों और इंसानों में कुछ चीजें एक जैसी होती हैं. जिसे देखकर लोग हैरान रहते हैं. ऐसी ही दुनिया में एक मछली जो आपको एक नार्मल मछली जैसी ही देखेगी. लेकिन इसके मुंह में आप देखेंगे तो इंसानों जैसे दांत देखने को मिलेंगे. पूरी दुनिया पर ये मछली हर जगह नहीं मिलती, सिर्फ अमेरिका के एक झील में पायी जाती है. आज हम आपको इस मछली के बारे में बताएंगे.
जानकारी के मुताबिक, ये मछली एक मछुआरे को अमेरिका के सैनफोर्ड की लेक मेरेडिथ में मिली. यह मछली पिरान्हा प्रजाति की है. जब मछुआरा झील में मछली पकड़ रहा था तो उसके जाल में एक मछली फंस गई जो अन्य मछलियों से बिल्कुल अलग थी. इस मछली के दांत इंसानों जैसे थे. ये अधिकतर झुण्ड में अपना शिकार करती हैं. ये बहुत खतरनाक मछली मानी जाती है. इनके दांत बहुत तेज़ और जबड़े बहुत ताकतवर होते हैं.
पिरान्हा मछली इतना हिंसक होती है कि अगर किसी व्यक्ति को काट ले तो उसकी मौत भी हो सकती है. इन मछलियों के इंसानों पर हमला करने की ज्यादातर घटनाएं दक्षिण अमेरिका की अमेरिका नदी में सामने आई हैं. पिरान्हा मछली की लंबाई लगभग 14 से 26 cm तक होती है.
जानकारी के मुताबिक, जब यह मछली अपने पूरे आकार में होती है तो इसका वजन लगभग 40 किलोग्राम तक हो जाता है. इस मछली के बारे में कहा जाता है कि इसे पहली बार 1980 में देखी गयी थी. हालांकि, काफी अनोखा होने के कारण अब इस मछली की तस्करी भी होने लगी है. लोग इसे अपने एक्वेरियम में पालना चाहते हैं और ऊंची कीमत देकर इस मछली को खरीदते हैं. मछुआरे के जाल में फंसी ये मछली फिलहाल रेडिथ एक्वाटिक एंड वाइल्डलाइफ म्यूजियम में रखा गया है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)