/newsnation/media/media_files/2026/02/04/kitchen-cleaning-tips-2-2026-02-04-13-47-33.jpg)
Kitchen Cleaning Tips
Kitchen Cleaning Tips: आपने ध्यान दिया होगा अक्सर बर्तन धोते समय सिंक में कचरा भर जाता है जिसे निकालना रोजमर्रा की परेशानी है, जो काम की रफ्तार बिगाड़ देती है. बर्तन धोते समय पानी रुक जाए, बदबू आने लगे या सिंक से अजीब आवाज आए ये सब संकेत हैं कि अंदर कचरा जमा हो चुका है. अच्छी बात ये है कि ज्यादातर मामलों में आपको प्लंबर बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती. ऐसे में हम आपके लिए कुछ आसान घरेलू तरीके लेकर आए है जो जिससे सिंक को फिर से साफ किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर आप किन घरेलू नुस्खों की मदद से इसके आसानी से साफ कर सकते हैं.
क्यों जमा हो जाता है कचरा?
सबसे पहले चलिए जान लेते हैं कि सिंक में कचरा क्यों जमा हो जाता है. अक्सर तेल, घी, खाने के छोटे टुकड़े और साबुन की परत पाइप में जाकर रास्ता बंद कर देती है. समय के साथ यहीं परतें मिलकर पानी का बहाव रोक देती हैं. एक बार पानी का बहाव रुक जाता है तो उसके बाद चीजें जाकर इसमें फंस जाती हैं और बाद में इससे बदबू निकलने लगता है. अगर समय से सफाई न की जाए तो गंदगी में बैक्टीरिया पनपने का डर बना रहता है.
इन आसान टिप्स से निकाले कचरा
अगर आपके सिंक में कचरा भर गया है और निकालने में आपको परेशानी हो रही हैं तो सबसे आसान तरीका है गरम पानी. एक केतली या पैन में पानी गर्म कर लें और सीधे नाली में डाल दें. इससे जमी हुई चिकनाई पिघलने लगेगी. कई बार सिर्फ यही तरीका काफी होता है. अगर इससे भी काम न बने तो बेकिंग सोडा और सिरका आजमाएं. आधा कप बेकिंग सोडा नाली में डालें, फिर आधा कप सिरका डालकर नाली को 15 से 20 मिनट के लिए ढक दें. इसके बाद गरम पानी डालें. ये मिश्रण अंदर जमी गंदगी को तोड़ने में मदद करता है और बदबू भी कम करता है.
सिंक जाम न होने के लिए क्या करें?
अगर आप चाहते हैं कि आपके किचन का सिंक जाम न हो तो इसके लिए कुछ आदतें बदलना जरूरी है. सिंक में तेल-घी न डालें, खाने के टुकड़े पहले कूड़ेदान में फेंकें और नाली पर जाली जरूर लगाएं. हफ्ते में एक बार पानी डालना और महीने में एक बार बेकिंग सोडा-सिरका डालना भी फायदेमंद होता है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us