/newsnation/media/media_files/2026/02/25/holi-2026-hangover-2026-02-25-13-30-03.jpg)
Holi 2026 Hangover (AI Image)
Hangover After Holi: होली रंगों और दोस्तों के साथ जश्न मनाने का त्योहार है. इस खास मौके पर लोग जमकर पार्टी करते हैं. घर-घर कई स्वादिष्ट भोजन, गुजिया आदि मिठाइयां बनाई जाती हैं. इसके अलावा कई लोग होली पर भांग वाली ठंडाई पीना भी पसंद करते हैं. हालांकि, ये ठंडाई पीने पर ज्यादातर लोग हैंगओवर की वजह से अगले दिन थकान और तेज सिर दर्द जैसा महसूस करते हैं. दरअसल, भांग का नशा शरीर पर देर तक असर डालता है जिससे फिर लोगों को दिनभर कमजोरी, थकान, तेज सिर दर्द और सुस्ती का सामना करना पड़ता है. अगर आप होली के बाद भांग के हैंगओवर को उतारना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ आसान और घरेलू उपाय लेकर आए है जो आपका हैंगओवर जल्दी उतारने में मददगार हो सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.
हैंगओवर उतारने के घरेलू उपाय
नींबू पानी पीएं
होली पार्टी के बाद हैंगओवर उतारने के लिए सबसे अच्छा तरीका नींबू पानी को माना जाता है. नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है और पेट को हल्का रखने में रामबाण साबित होता है. अगर आप हैंगओवर से राहत पाना चाहते हैं तो एक गिलास गुनगुना पानी में एक नींबू का रस और थोड़ा सा शहद मिलाकर पिएं. यह शरीर को हाइड्रेट करेगा और सिरदर्द से आराम मिलेगा.
नारियल पानी पिएं
इसके अलावा अगर आपने शराब या भांग का ज्यादा सेवन कर लिया है तो आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं. नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है. यह शरीर में खोए हुए मिनरल्स की भरपाई करता है. होली के अगले दिन एक गिलास नारियल पानी पीने से आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी और हैंगओवर उतर जाएगा.
दही और केला खाएं
हैंगओवर की वजह से कई बार पेट में गड़बड़ हो जाती है जिससे कमजोरी और थकान महसूस होता है. दही एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक है जो पेट की सेहत सुधारता है जबकि केला पोटैशियम का अच्छा स्त्रोत है जो शरीर की एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है. होली के अगले दिन नाश्ते में एक कटोरी दही में एक केला काटकर सेवन कर सकते हैं.
खूब पानी पिएं
होली पार्टी पर ज्यादा हैंगओवर होने के बाद सबसे पहले खूब पानी पीएं क्योंकि भांग शरीर को डिहाइड्रेशन कर देती है जिससे सिर दर्द, उल्टी और कमजोरी का एहसास होता है. इसे कम करने के लिए समय-समय पर पानी का सेवन करें.
यह भी पढ़ें: Holi 2026: होली के रंग से पहले चेहरे पर क्या लगाएं? जानें Pre-Holi स्किन केयर रूटीन
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us