Holi 2026: होली पर रंगों की मस्ती में आंखों की सुरक्षा को न करें नजरअंदाज, इन आसान तरीकों से रखें ध्यान

Holi 2026: होली खेलना किसे नहीं पसंद होता लेकिन वहीं रंग अगर आपकी आंखों में चला जाए तो क्या होगा. केमिकल वाले रंगों से जलन, एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में होली खेलते समय आंखों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

Holi 2026: होली खेलना किसे नहीं पसंद होता लेकिन वहीं रंग अगर आपकी आंखों में चला जाए तो क्या होगा. केमिकल वाले रंगों से जलन, एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में होली खेलते समय आंखों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Holi 2026 Eye Care Tips

Holi 2026 Eye Care Tips

Holi 2026: होली खुशियों और रंगों का त्योहार है. लोग इस दिन मस्ती करते हैं और जमकर रंग खेलते हैं. ऐसे में आज यानी 4 मार्च को देशभर में होली मनाई जाएगी.  लेकिन रंगों की मस्ती में सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है. कई बार खेलते समय रंग या गुलाल आंखों में चला जाता है. इससे जलन और परेशानी हो सकती है. ऐसे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं कि आंखों में रंग चले जाने पर क्या करें और होली खेलने से पहले किन बातों का ध्यान रखें.

Advertisment

आंखों में रंग या गुलाल चला जाए तो क्या करें?

आंखों को न रगड़ें

होली खेलने के दौराम अगर आंखों में रंग चला जाए तो उन्हें मसलने की गलती न करें. इससे रंग और अंदर जा सकता है. जलन बढ़ सकती है.

साफ पानी से धोएं

आंखों को धीरे-धीरे साफ पानी से धोएं. पानी की धार तेज न हो. इससे रंग बाहर निकलने में मदद मिलती है.

चश्मे का इस्तेमाल करें

होली खेलते समय सनग्लास या साधारण चश्मा पहनें. इससे रंग सीधे आंखों में जाने से बचते हैं.

तेल या क्रीम लगाएं

होली खेलने से पहले आंखों के आसपास नारियल तेल या मॉइश्चराइजर लगाएं. इससे रंग त्वचा पर कम चिपकते हैं और आंखों में जाने का खतरा घटता है.

कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी?

अगर आंखों मेंल तेज दर्द, ज्यादा लालिमा, धुंधला दिखना और लगातार पानी आना अगर ये परेशानी 24 घंटे से ज्यादा रहे तो खुद से इलाज न करें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. 

होली खेलते समय रखें ये सावधानियां

हमेशा हर्बल और ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करें
आंखों पर चश्मा पहनकर ही रंग खेलें
चेहरे और आंखों के आसपास तेल या क्रीम लगाएं
छोटे बच्चों को केमिकल रंगों से दूर रखें

यह भी पढ़ें: Holi 2026: क्या आप जानते हैं होली से जुड़े ये Facts? बच्चों को जरूर बताएं

Eye care tips Holi 2026 holi
Advertisment