सेब का हलवा बनाने की विधि

खाने के बाद हर किसी को मीठा खाना अच्छा लगता है और अगर मीठे में सेब का हलवा मिल जाए तो बाद ही क्या है।

खाने के बाद हर किसी को मीठा खाना अच्छा लगता है और अगर मीठे में सेब का हलवा मिल जाए तो बाद ही क्या है।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
सेब का हलवा बनाने की विधि

apple halwa

खाने के बाद हर किसी को मीठा खाना अच्छा लगता है और अगर मीठे में सेब का हलवा मिल जाए तो बात ही क्या है। क्या आपने कभी सेब का हलवा चखा है? सेब का हलवा बनाना बहुत ही आसान है और य​ह काफी स्वादिष्ट भी होता है। आइये हम आपको बताते हैं सेब का हलवा बनाने की विधि। इसे आप अपने घर आये मेहमानों को भी बनाकर खिलाएं।

Advertisment

सेब- 1
खोया- एक-चौथाई कप
चीनी- एक-चौथाई कप

घी- एक-चौथाई कप
इलायची पाउडर- आधा चम्मच
काजू- आधा चम्मच, टूटे हुए
बादाम- आधा चम्मच, कटा हुआ

बनाने की विधि
- सेब को छिलकर ग्राइंड कर लें।
- मध्यम आंच पर एक पैन में घी गर्म करें।
- काजू और बादाम को लगभग 30 सेकंड के लिए फ्राई कर लें।
- सेब को इस पेन में डाल दें और आंच कम कर दें।
- 10 मिनट तक इसे धीमी आंच पर पकाते रहें।
- अब इसमें खोया और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- जब मिश्रण किनारा छोड़ने लगे तो इसमें इलायची पाउडर, काजू और बादाम मिला दें।
- आपका सेब हलवा सर्व करने के लिए तैयार है।

Source : News Nation Bureau

apple halwa
      
Advertisment