इन 6 आहारों के आयुर्वेदिक फायदे रखेंगे आपकी सेहत का ख्याल

आयुर्वेद में शामिल आहारों से कई बीमारियों का इलाज संभव होता है। इस पद्धति में माना जाता है कि स्वस्थ तन-मन के लिए आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आयुर्वेद में शामिल आहारों से कई बीमारियों का इलाज संभव होता है। इस पद्धति में माना जाता है कि स्वस्थ तन-मन के लिए आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
इन 6 आहारों के आयुर्वेदिक फायदे रखेंगे आपकी सेहत का ख्याल

आयुर्वेद की उत्पति संस्कृत शब्द से होती है, जिसका अर्थ होता है 'जीवन और दीर्घायु का विज्ञान'। आयुर्वेद में शामिल आहारों से कई बीमारियों का इलाज संभव होता है। इस पद्धति में माना जाता है कि स्वस्थ तन-मन के लिए आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज हम आपके लिए कुछ आहारों के आयुर्वेदिक फायदों के बारे में आपको बता रहे है:-

Advertisment

हरी मिर्च: भारत के बाहर लोग हरी मिर्च को तेज मानते है। पर हकीककत ये है कि हरी मिर्च हमारी डाइट में आवश्यक होती है। ये आपको कई तरह की बीमारियों से बचाती है। इसमें मौजूद डाइट्री फाइबर्स पाचन क्रिया को सुचारू बनाते है।

हल्दी: हल्दी का प्रयोग भारत में आज नहीं प्राचीनकाल से किया जाता है। हल्दी में मौजूद गुण स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए प्रभावी होते है। आयुर्वेद में इसका प्रयोग हीलिंग के लिए किया जाता है। हल्दी में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हमें बीमारियों से बचाता है।

पपीता: कैंसर के इलाज के पपीते के बीच बहुत प्रभावी होते है। इसमें मौजूद घटक कैंसर और एवं ट्यूमर जैसी बीमारियों को बढ़ने से रोक देते हैं। इन बीजों में एंटी बैक्टीरियल गुण पाये जाते है।

इसे भी पढ़ें: डार्क चॉकलेट से यूं निखारें अपनी त्वचा की खूबसूरती

लहसुन: आयुर्वेद का मानना है कि दिन में एक लहसुन की कली खाना सेहत के लिए फायदेमंद रहता है। लहसुन एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। पेट से जुड़ी समस्याओं के उपचार में लहसुन रामबाण का काम करता है। जोड़ों के दर्द के लिए भी ये प्रभावी होता है।

अदरक: आयुर्वेद में अदरक को जोड़ों के दर्द, मतली और गति के कारण होने वाली परेशानी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अदरक को स्तन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और कोलोन कैंसर के इलाज में भी बहुत लाभदायक पाया गया है।

इन आहारों के फायदों के बारें में पढ़ने के बाद आप भी आज से ही इन्हें अपने भोजन में शामिल जरूर करें। ये आपकी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है। 

इसे भी पढ़ें: ऑफिस में काम के घंटे लंबे होने से पड़ सकता है दिल का दौरा

Source : News Nation Bureau

Ayurvedic foods
Advertisment