एनर्जी से लेकर इम्यूनिटी तक बढ़ाती है सूजी.. जानिए ये 5 फायदे

अगर आप नाश्ते में सूजी से बने आहार लेते है तो ये आपकी सेहत के लिए अच्छा रहता है।

अगर आप नाश्ते में सूजी से बने आहार लेते है तो ये आपकी सेहत के लिए अच्छा रहता है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
एनर्जी से लेकर इम्यूनिटी तक बढ़ाती है सूजी.. जानिए ये 5 फायदे

प्रतीकात्मक फोटो

अगर आप नाश्ते में सूजी से बने आहार लेते है तो ये आपकी सेहत के लिए अच्छा रहता है। सूजी को रवा और सेमोलिना के नाम से भी जाना जाता हैं। सूजी का इस्तेमाल इडली, रवा डोसा, उत्तपम, चिला और उपमा आदि बनाने के लिए किया जाता है। आइये जानते है सूजी के सेवन से हमारे शरीर को क्या क्या फायदा पंहुचता है।

Advertisment

इसे भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए पिये ठंडी ठंडाई, जाने इसे बनाने की आसान रेसिपी

एनर्जी देता है
सूजी में शरीर को एनर्जी देने के लिए सभी विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्वों भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे मांसपेशियां सुचारू रुप से काम करती है। सूजी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है। इसके सेवन से दिनभर हमारी बॉडी इतनी एक्टिव रहती है कि आलस महसूस नहीं होता।

वजन को नियंत्रित रखती है
वजन को नियंत्रित करने में भी सूजी बहुत मददगार होती है। सूजी में दो प्रकार के फाइबर पाए जाते है घुलनशील और अघुलनशील घुलनशील फाइबर हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये पेट में धीरे -धीरे से पचती है और जिसके कारण जल्दी भूख नहीं लगती और ज्यादा खाने से बचा जा सकते है।

इसे भी पढ़ें: इंस्टैट स्नैक्स के लिए वाई-वाई भेल है अच्छा ऑप्शन, बनाने में नहीं लगती ज्यादा मेहनत

डायबिटीक के लिए सेहतमंद
सूजी का ग्लासेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है इस वजह से यह डायबिटीज रोगियों के लिए अच्‍छा आहार है। मैदे के मुकाबले यह रक्‍त में अवशोषण होने में अधिक समय लगाती है, जिससे रोगियों में रक्‍त शर्करा कम ज्‍यादा होने का खतरा नहीं रहता।

एनीमिया के खतरे को कम करती है
इसमें आयरन की मात्रा भरपूर होती है और इसे खाने से एनीमिया रोग होने की संभावना नहीं रहती और अगर आप इस रोग के शिकार हैं तो इसे खाने से खून की कमी पूरी हो जाती है। सूजी में मौजूद फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम नर्वस सिस्टम को भी ठीक रखने में मदद करते हैं ।

इसे भी पढ़ें: बची हुई इडली का इस तरीके से बनाए ताजा स्नैक

इम्यूनिटी बढ़ाती हैं
सूजी का सेवन करने से शरीर में इम्यूनिटी बढ़ती हैं जिससे शरीर कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पा सकता हैं। सूजी में इसमें ना तो ट्रांसी फैटी एसिड होता है और ना ही सैचुरेटेड होता है। इससे केलेस्ट्रॉल की समस्या वाले रोगियों के लिए भी ये फायदेमंद होती है।

आईपीएल 10 से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

एंटरटेनमेंट की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

semolina flour
      
Advertisment