logo-image

सबसे कम उम्र की इस मॉडल ने अपनी खूबसूरती से उड़ाए फैंस के होश, तस्वीरें VIRAL

फ्रेंच मॉडल थाइलेन ब्लांड्यू (Thylane Blondeau) बहुत ही कम उम्र में सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाली पहली लड़की है. थाइलेन ने केवल 4 साल की उम्र में ही मॉडलिंग शुरु कर दी थी.

Updated on: 24 Aug 2021, 02:06 PM

मुंबई:

फ्रेंच मॉडल थाइलेन ब्लांड्यू (Thylane Blondeau) बहुत ही कम उम्र में सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाली पहली लड़की है. थाइलेन ने केवल 4 साल की उम्र में ही मॉडलिंग शुरु कर दी थी. जिसमें उन्होंने सबसे पहले फ्रेंच फैशन डिज़ाइनर जीन पॉन ग्लॉटियर (Jean Paul Gaultier) के लिए रैंप पर वॉल्क किया था. बात अगर 2007 कि की जाए तो, बता दें, कि 2007 से ही थाइलेन (Thylane) को एक नई पहचान मिली थी. सिर्फ 6 साल की उम्र में उन्हें 'दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की' करार कर दिया गया था. ये टाइटल उन्हें फ्रेंच मैग्जीन 'जेलोस' ने दिया था. 

                                                     

थाइलेन बड़े पैमाने पर लोगों का ध्यान अपनी और खींचने में कामयाब रही. रातो रात ही वह एक बड़ी स्टार बन गई. थाइलेन ने सिर्फ 6 साल की उम्र में ही अपने पोज़ से मॉडलिंग की दुनिया में खलबली मचा दी थी. वहीं से थाइलेन की एक न्यू जर्नी शुरु हो गई थी. बस, उसी दिन से वे मॉडलिंग की दुनिया में आंधी की तरह तेजी से चलती गई. और 10 साल की उम्र में वॉग पेरिस (Vogue Paris) के लिए पोज़ करने वाली दुनिया की सबसे छोटी मॉडल बनी. केवल 13 साल की उम्र में थाइलेन ने फ्रेंच मैग्जीन 'जेलोस' के लिए पोज़ दिए थे. 

                                         

थाइलेन पूर्व फुटबॉलर पैट्रिक ब्लांड्यू (Patrick Blondeau) और एक्ट्रेस एंड टेलीविज़न प्रेसेंटर वेरोनिका लॉब्री (Véronika Loubry) की बेटी हैं. थाइलेन की पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है. कि केवल 16 साल की उम्र में ही उनके इंस्टाग्राम पर 16 लाख से अधिक की तादाद में फोलॉअर्स थे. और दिन पर दिन ये आंकड़ा बढ़ता गया. 17 साल की उम्र में ही थाइलेन दूसरी बार सबसे सुंदर लड़की का खिताब जीतने में कामयाब रहीं. 

                                           

मॉडल के लिए दुनिया की सबसे सुंदर लड़की के टाइटल को बरकरार रखना आसान नहीं था. लेकिन, फिर भी उन्होंने कर दिखाया. थाइलेन दिन पर दिन एक ग्रॉजियस मॉडल बनती जा रहीं है. उनकी खूबसूरती लाखों फैंस के दिलों को चुरा रहीं हैं. और इतनी छोटी उम्र से लेकर आज तक वो फैंस के दिल पर राज कर रहीं हैं. 

                                               

बता दें, थाइलेन के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा फोलॉअर्स है. और रोज वो अपनी स्टनिंग फोटोज़, ट्रैवल डायरीज़ और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं. थाइलेन केवल 20 साल की है. इतनी छोटी उम्र में ही थाइलेन की इस हद तक की फैन फोलॉइंग है कि कोई भी देखकर हैरान रह जाता है. 

                                             

थाइलेन सिर्फ यहीं नहीं रुकी. बल्कि फ्रेंच मॉडल क्लोथिंग ब्रैंड 'NO SMILE' की फाउंडर भी है. जो कि एथलीज़र (athleisure) और स्वेट अटायर (sweats attire) में डीलिंग करते हैं. मॉडल की ये तस्वीरें बेहद ही ग्लैमरस है. फैंस उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. और उन्हें देखने के लिए बेताब रहते हैं.

                                           

उनका लुक देखकर ही पता चलता है कि थाइलेन फैशन के बारे में काफी अपडेट रहती है. उनके मैसी हेयर, पीर्यसिंग ब्लू आइज़ और पाउटी लिप्स किसी की भी नींद उड़ाने के लिए काफी है. इंटरनेट पर उनकी उपस्थिति काफी रोमांचक है जो सबका ध्यान अपनी और खींचती हैं.