होली पर घर की दीवारों को रखें बेदाग, इन आसान टिप्स से पाएं छुटकारा

होली के दिन केवल आप ही नहीं, बल्कि आपके घरों की दीवारें भी रंग जाती हैं, जिन्हें साफ करना कई बार काफी मुश्किल होता है।

होली के दिन केवल आप ही नहीं, बल्कि आपके घरों की दीवारें भी रंग जाती हैं, जिन्हें साफ करना कई बार काफी मुश्किल होता है।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
होली पर घर की दीवारों को रखें बेदाग, इन आसान टिप्स से पाएं छुटकारा

होली (IANS)

होली के दिन केवल आप ही नहीं, बल्कि आपके घरों की दीवारें भी रंग जाती हैं, जिन्हें साफ करना कई बार काफी मुश्किल होता है। इसलिए होली से पहले और बाद में थोड़ी एहतियात बरतकर आप इस मुश्किल से छुटकारा पा सकती हैं। डेकोरेटिव पेंट्स की प्रसिद्ध एक्जोनोबेल इंडिया कंपनी के निदेशक राजीव राजगोपाल ने कुछ आसान उपाय दिए हैं, जिसके जरिए आप आपकी दीवारों के रंगों को बरकरार रख सकते हैं। 

Advertisment

- दीवारों पर दाग-रोधी रंगों का इस्तेमाल करें। बाजार में दीवारों के लिए (मेट, सेमी-ग्लास और ग्लॉसी) कई तरह के फिनिशेस (रंग के प्रकार) मौजूद हैं। दीवारों पर दाग-रोधी रंगों के इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि इससे दीवारों पर लगे दाग आसानी से साफ किए जा सकते हैं। 

- दाग मिटाने के लिए दीवारों को अधिक न रगड़ें। दीवारों पर लगाए गए सिंथेटिक रंगों पर सामान्यता गहरे दाग पड़ जाते हैं। इसलिए दागों को छुड़ाने के लिए उसे ज्यादा रगड़ने से बचें। रंगों को खराब होने से बचाने के लिए नरम टॉवल से दाग छुटाएं। 

और पढ़ें: होली के रंग में रंगा पूरा देश, रंगों और पौराणिक कथाओं से जुड़ा है त्योहार

- होली पर केवल बाहर की दीवारों पर नहीं घर के अंदर भी ध्यान दें। घर के अंदर की दीवारों, लड़कियों के सामानों और फर्नीचर को ढक लें। पानी युक्त एनेमल के द्वारा आप छत, खिड़कियों, दरवाजों की सुरक्षा कर सकते हैं। 

- पर्यावरण अनुकूल रंगों का इस्तेमाल करें। रसायन रहित पर्यावरण अनुकूल रंगों के इस्तेमाल से आप घर की दीवारों की सुरक्षित रख सकते हैं। 

और पढ़ें: वोडाफोन का तोहफा, 2019 में चांद का भी होगा अपना 4जी नेटवर्क

 

Source : IANS

holi festival of colors
      
Advertisment