मेटैलिक, पर्पल कलर के लिपशेड से पाएं स्मार्ट लुक, दिखें स्टाइलिश

अब लाल, गुलाबी रंग के पारंपरिक लिपशेड छोड़कर स्टाइलिश और नए रंग के लिपशेड अपनाने का फैशन बढ़ता जा रहा है।

अब लाल, गुलाबी रंग के पारंपरिक लिपशेड छोड़कर स्टाइलिश और नए रंग के लिपशेड अपनाने का फैशन बढ़ता जा रहा है।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
मेटैलिक, पर्पल कलर के लिपशेड से पाएं स्मार्ट लुक, दिखें स्टाइलिश

लिपशेड (फाइल फोटो)

अब लाल, गुलाबी रंग के पारंपरिक लिपशेड छोड़कर स्टाइलिश और नए रंग के लिपशेड अपनाने का फैशन बढ़ता जा रहा है। ट्रेंड में छाए नए रंगों के लिपशेड आपको और ज्यादा स्मार्ट लुक देते हैं। बोल्ड ऑरेंज और मेटैलिक रंग की लिपस्टिक आप आजमा सकती हैं, जो आपको दूसरों से अलग दिखाएंगी। फैशन प्रोडक्ट्स के ऑनलाइन स्टोर 'जपाइल डॉट कॉम' की क्रिएटिव हेड शैलजा मित्तल ने कुछ लिपशेड्स के बारे में जानकारियां दी हैं, जो आजकल बेहद ट्रेंड में हैं:

Advertisment
  • इस मौसम में मेटैलिक शेड और गहरे लाल या मरून रंग वाले लिपस्टिक शेड फैशन में रहेंगे। कंप्लीट लुक के लिए आंखों पर सिल्वर आईलाइनर लगाएं। ये लोक कॉलेज गर्ल्स के बीच काफी फेमस

  •  सल्ट्री लुक के लिए ग्रे या टॉप्स लिपशेड लगाएं।
  • आप चाहें तो 1990 के लुक को भी आजमा सकती हैं, जो अभी बेहद चलन में हैं। आप सुनहरे हाइलाइटर के साथ होठों का आकर्षण बढ़ा सकती हैं।
  •  आपके पास लाल, गोल्ड, टॉप मेटैलिक, पर्पल, न्यूड ग्लॉस और बेरी शेड के लिपस्टिक जरूर होने चाहिए।
  •  इस सीजन में न्यूट्रल रंगों के ड्रेसेज के ऊपर गहरे गुलाबी और इलेक्ट्रिक ऑरेंज रंग के लिपशेड बहुत ज्यादा फैशन में रहेंगे।
  •  सिल्वर (चांदी जैसे रंग के), ब्रॉन्ज (तांबई) जैसे शिमर लिप ग्लॉस सिपंल लुक को भी ग्लैमरस बना देंगे।
  • सोशल मीडिया या रैंप पर ग्लिटर लिप्स इस सीजन बहुत ज्यादा चलन में रहे हैं। गर्मियों में ग्लिटर ज्यादा चलन में नहीं रहते, लेकिन इस बार यह गलत साबित हुआ है।
  • मेटैलिक लिप शेड हमें 'रॉक एंड रोल' के दौर में वापस ले जाते हैं। इसे ध्यान से लगाएं, सादे कपड़ों और कम मेकअप में इस शेड की लिपस्टिक लगाने से होठों की खूबसूरती और उभरती है।

और पढ़ें: मानसून में गहनों की बनाये रखें चमक, रंगत यूं रखें बरकरार

Source : IANS

Fashion lipstick trend metallic lip shade
      
Advertisment