परंपरा और गर्व की पहचान, Maharashtra Day 2025 पर जानें मराठी गहनों की चमक के बारे में

Maharashtra Day 2025: महाराष्ट्र दिवस 2025 के इस खास मौके पर, पारंपरिक मराठी गहनों के माध्यम से सांस्कृतिक पहचान को और भी मजबूत बनाएं. उत्सव मनाने के लिए यह बेहद खास दिन है. 

Maharashtra Day 2025: महाराष्ट्र दिवस 2025 के इस खास मौके पर, पारंपरिक मराठी गहनों के माध्यम से सांस्कृतिक पहचान को और भी मजबूत बनाएं. उत्सव मनाने के लिए यह बेहद खास दिन है. 

author-image
Priya Singh
New Update
Maharashtra Day 2025

Maharashtra Day 2025

Maharashtra Day 2025: हर साल 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है. इसी दिन 1960 में महाराष्ट्र राज्य का गठन हुआ था. यह दिन न केवल राज्य की राजनीतिक उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी उत्सव है. इस अवसर पर, पारंपरिक मराठी गहनों का महत्व और भी बढ़ जाता है, जो महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं. तो आइए इस शुभ अवसर पर Fashion गाइड में जानते हैं महाराष्ट्र के पारंपरिक गहनों के बारे में. 

Advertisment

सोने-चांदी की जगह Akshaya Tritiya 2025 पर ले सकते हैं अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने वाली ये 6 चीजें

महाराष्ट्र दिवस का महत्व

महाराष्ट्र दिवस, जिसे 'महाराष्ट्र दिन' भी कहा जाता है, 1 मई को मनाया जाता है. इस दिन 1960 में बॉम्बे राज्य का विभाजन होकर महाराष्ट्र और गुजरात दो अलग-अलग राज्य बने. इस दिन को राज्य की सांस्कृतिक विविधता, परंपराओं और उपलब्धियों के उत्सव के रूप में मनाया जाता है. उत्सव के इस दिन में पारंपरिक मराठी गहनों की विविधता भी देखने को मिलती है. महाराष्ट्र की महिलाएं Traditional Maharashtrian Jewellery के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती हैं. आइए, इस उपलक्ष्य पर कुछ प्रमुख मराठी गहनों के बारे में जानते हैं.

1. कोल्हापुरी साज (Kolhapuri Saaj Necklace)

Unisex Kolhapuri Saaj

यह हार 21 पेंडेंट्स से बना होता है, जिनमें से 10 भगवान विष्णु के दशावतार, 8 अष्टमंगल, 2 रत्न जड़े पेंडेंट्स और एक तावीज शामिल होता है. Kolhapuri Saaj Necklace को आप साड़ी और सूट दोनों के साथ पेयर कर सकती हैं. 

2. लक्ष्मी हार (Lakshmi Haar)

Lakshmi Haar

इसे 'पुतली हार' भी कहा जाता है, जिसमें देवी लक्ष्मी की आकृति वाले सोने के सिक्के जुड़े होते हैं. ट्रेडिशनल मौकों पर कैरी करने के लिए यह अच्छा ज्वेलरी है. इसे मराठी महिलाएं ज्यादातर ऑकेजन पर कैरी करना पसंद करती हैं. 

3. नथ (Marathi Nath Nose Ring)

Marathi Nath Nose Ring

मराठी नथ एक विशेष प्रकार की नाक की बाली होती है, जो मोती और रत्नों से सजी होती है. इसमें ढेर सारे डिजाइन देखने को मिलते हैं. मराठी नथ महाराष्ट्र के पहनावे की पारंपरिक और अनूठी पहचान है. 

यह भी पढ़ें: क्या है मॉडर्न ब्राइड्स का Bridal Lehenga Trends 2025? जानिए क्यों लड़कियां पसंद कर रही हैं यूनिक शेड्स

4. चूड़ियां (Marathi Chooda Bangles)

Marathi Chooda Bangles

मराठी दुल्हनें हरे रंग की कांच की चूड़ियां पहनती हैं, जिन्हें 'चूड़ा' कहा जाता है. इनके साथ पतली सोने की चूड़ियां 'पाटल्या' और मोटी सोने की चूड़ियां 'तोड़े' भी पहनी जाती हैं. 

5. अंबाडा (Ambada Hair Ornament)

Ambada Hair Ornament

यह बालों में लगाने वाला आभूषण होता है, जो विशेष रूप से पारंपरिक अवसरों पर पहना जाता है. इसमें इनदिनों मॉडर्न डिजाइन भी आ रहे हैं, जिसे लड़कियां कैरी कर रही हैं. 

Disclaimer: इस लेख में दिए गए प्रॉडक्ट्स का चुनाव मिंत्रा पर दी गई यूजर रेटिंग के आधार पर किया गया है। इन उत्पादों की बिक्री, गुणवत्ता और कीमतों आदि से संबंधित किसी भी विवाद के लिए न्यूज नेशन उत्तरदायी नहीं है। ऊपर दिए गए उत्पादों के संबंध में लिखे गए आर्टिकल के लेखन का न्यूज नेशन के पत्रकारों से कोई संबंध नहीं है।

Maharashtra Day 2025 Traditional Maharashtrian Jewellery Kolhapuri Saaj Necklace Lakshmi Haar Marathi Nath Nose Ring Maharashtrian Bridal Jewellery Ambada Hair Ornament Marathi Culture and Traditions महाराष्ट्र दिवस 2025
      
Advertisment