अपने महंगे कपड़ों की यूं करें देखभाल, लंबे समय तक रहेंगे आपके साथ

सफेद कपड़ों को हमेशा अन्य रंग के कपड़ों से अलग धोएं, क्योंकि इन पर दूसरे रंग के कपड़े का रंग चढ़ जाने की संभावना रहती हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
अपने महंगे कपड़ों की यूं करें देखभाल, लंबे समय तक रहेंगे आपके साथ

कपड़े आपके व्यक्तित्व को उभारने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए इन्हें लंबे समय तक सहेज कर रखने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है। ऊनी कपड़ों को ड्राई क्लीन कराएं, जबकि सफेद कपड़ों को अलग से धोएं।

Advertisment

डिजाइनर दिव्यम मेहता और डिजाइनर गौरव शाह ने आसानी से कपड़ों की देखभाल करने से संबंधित ये सुझाव दिए हैं:

* कपड़ों की अलमारी के हर भाग में रूटीन के हिसाब से इस्तेमाल में लाए जाने वाले कपड़े रखें। जैसे रोजाना पहने जाने वाले कपड़े अलग हिस्से में रखें, स्पोर्ट्सवेयर, शाम को पहने जाने वाले या पार्टी में पहने जाने वाले और रात को पहने जाने वाले कपड़े अलग हिस्से में रखें।

ये भी पढ़ें: वजन घटाना है तो खाना शुरू करें सूखे मेवे और सब्जियां

* कपड़ों को लंबे समय तक बेहतर स्थिति में बनाए रखने के लिए उन्हें फैब्रिक के हिसाब से धोएं। ऊनी और सिल्क के कपड़ों को सिर्फ ड्राई क्लीन कराएं और इन्हें उचित तापमान पर प्रेस करें।

* सूती और लिनेन के कपड़ों को हाथ से धोकर छाया में सुखाना चाहिए। बुने हुए कपड़ों को सपाट सुखाना चाहिए। इन कपड़ों को टांगने से नेकलाइन के पास इनकी शेप बिगड़ सकती है।

ये भी पढ़ें: सलमान ने कहा, जंग की बात करने वालों को बंदूक देकर मोर्चे पर भेज दें

* सफेद कपड़ों को हमेशा अन्य रंग के कपड़ों से अलग धोएं, क्योंकि इन पर दूसरे रंग के कपड़े का रंग चढ़ जाने की संभावना रहती हैं।

* अच्छे फैब्रिक वाले कपड़े खरीदें, जिससे ये ज्यादा दिन तक टिके रहें। फैशन की चमक-दमक में कुछ भी न खरीद लें, क्योंकि ये ज्यादा दिन नहीं टिकते।

* चाहे साड़ी हो, लहंगा, दुपट्टा या ब्लाउज, इन कपड़ों को सफेद सूती कवर में सहेज कर रखें।

(चैंपियंस ट्रॉफी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

Source : IANS

clothes care
      
Advertisment