Lohri 2022: शादी के बाद पहली Lohri पर जब ये आउटफिट पहनेगी दुल्हन,देखकर पति की सांसें जाएंगी थम

कई लड़कियों की ये शादी के बाद पहली लोहड़ी (lohri 2022) है. इस मौके पर हर दुल्हन (lohri outfits ideas for new bride) कुछ खास दिखना चाहती है. तो, टेंशन मत लीजिए. आपको कुछ ऐसे ऑप्शन्स बताएंगे जिससे सभी की नजरें आप पर ही आकर ठहर जाएंगी.

author-image
Megha Jain
New Update
lohri outfit ideas 2022

lohri outfit ideas 2022( Photo Credit : Instagram)

कल यानी 13 जनवरी को लोहड़ी है. जिसकी तैयारियां हर कोई धूम-धाम से कर रहा है. ऐसे में कई लड़कियों की ये शादी के बाद पहली लोहड़ी (lohri 2022) है. शादी के बाद का हर त्योहार पार्टनर और फैमिली के साथ बहुत स्पेशल होता है. फिर ये तो नाचने और गाने वाला फेस्टिवल (lohri festival) है. इस मौके पर हर दुल्हन (lohri outfits ideas for new bride) कुछ खास दिखना चाहती है. तो, अब अगर आप ये सोच रही हैं कि ऐसा कौन-सा लुक कैरी करें जिससे सभी की निगाहें आप पर टिक जाएं तो, टेंशन मत लीजिए. आपको कुछ ऐसे ऑप्शन्स बताएंगे जिससे सभी की नजरें आप पर ही आकर ठहर जाएंगी. तो, चलिए टाइम बहुत कम है फटाफट से देख लें. अपने वॉर्डरोब से आपको कल के लिए क्या पिक करना है. 

Advertisment

                                                         publive-image

अंकिता लोखंडे 
अगर आपकी शादी बिल्कुल नई-नई हुई है या यूं कहे कि बस कुछ दिन या महीने ही हुए है. तो, भई साड़ी कैरी करना तो बनता है. तो, अब टिप्स आप नई नवेली दुल्हन अंकिता लोखंडे से ले सकते है. आप चाहें तो इस मौके पर ये ग्रीन साड़ी कैरी कर सकते है. इस मल्टीकलर साड़ी को पहनकर आपके लुक (lohri 2022 outfit ideas) में चार चांद लग जाएंगे. उस साड़ी के साथ अच्छा सा ब्लाउज आपके लुक को खूबसूरत दिखाने में कभी फेल नहीं होगा.

                                                      publive-image

जाह्नवी कपूर 
वहीं अगर आप इस लोहड़ी पर सूट पहनना चाहती हैं तो जाह्नवी कपूर से टिप्स ले सकती हैं. ये लुक (traditional outfit ideas for lohri) भले ही सिंपल हो लेकिन आपके लुक की शोभा बढ़ा देगा. तो, बस निकालिए वॉर्डरोब से अनारकली सूट और पहनें कल इस मौके पर. जाह्नवी ने ब्लू कलर का हैवी सूट पहना है. अपने लुक को सिंपल रखते हुए आप भी उनकी तरह कानों में सिर्फ ईयररिंग्स पहने. यकीन मानिए आपके लुक में इससे गजब की चमक आ जाएगी. 

                                                      publive-image

माधुरी दीक्षित 
आप चाहें तो धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित से भी लोहड़ी पर सजने संवरने के लिए टिप्स ले सकते है. माधुरी वैसे भी फैशन के मामले में हमेशा आगे रहती है. अगर आप इस लोहड़ी पर माधुरी की तरह पीच रंग के शरारा के साथ खुद को स्टाइल करते हैं तो यकीन मानिए घर में लोहड़ी सेलिब्रेट करने के लिए ये लुक काफी सिंपल रहेगा, लेकिन काफी ज्यादा अट्रेक्टिव लगेगा. इससे न सिर्फ रिलेटिव्स की बल्कि आपके हस्बैंड की सांसे भी आपको देखकर थम जाएंगी. 

                                             publive-image

आलिया भट्ट 
अगर आप लोहड़ी पर सिंपल रहकर अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं. तो, यंग एक्ट्रेस आलिया भट्ट का ये लुक कैरी कर सकती है. वैसे भी लोहड़ी पर पिंक, ब्लू कलर पहनने ज्यादा प्रेफर किए जाते है. ऐसे में आलिया की ये पिंक ड्रेस कैरी करके आप भी अपने लुक में चार चांद लगा सकते है. 

lohri outfits ideas for new bride lohri lohri outfit ideas Fashion tips lohri 2022 outfit ideas lohri festival traditional outfit ideas for lohri lohri 2022 lohri outfit lohri saree dress lohri suit ideas 2022 lohri outfits
      
Advertisment