logo-image

Priyanka Chopra जब ब्लैक जंपसूट में आईं नजर, देखकर फैंस की नजरें गईं ठहर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) आए दिन किसी न किसी बात को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है. इन दिनों प्रियंका अपने फैशन को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जो जमकर वायरल हो रही है.

Updated on: 18 Dec 2021, 08:57 AM

मुंबई:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती है. फिर चाहे वो निक जोनस (nick jonas) के साथ तलाक की खबरों में बने रहना हो या उनकी कोई अपकमिंग फिल्म. लेकिन, इस बार वो अपने फैशन को लेकर चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है. बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है. जिसमें उनका फैशन एक लेवल ऊपर जाता हुआ दिख रहा है. फैशन भी ऐसा कि हर किसी की निगाहें बस उन्हीं पर टिकीं हुई है. दरअसल, प्रियंका ने इवेंट के लिए ब्लैक कलर के लैस से बने जंपसूट (priyanka black jumpsuit) को चुना था जो कि बेहद ही स्टाइलिश था. 

                                   

प्रियंका ने ये तस्वीरें अपने हाल ही में हुए फोटोशूट से शेयर की है. इसमें कोई शक नहूीं है कि वो इस अवतार में कहर बरपा रही है. फैंस को उनका ये लुक (priyanka chopra fashion) इतना पसंद आ रहा है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर दी है. प्रियंका उन एक्ट्रेसेज में से है जो आए दिन अपने लुक्स को लेकर कोई न कोई एक्सपेरिमेंट करती रहती है. 

                                   

प्रियंका के लुक की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने Dolce & Gabbana ब्रांड के कलेक्शन से ब्लैक कलर की शीर लेस वाला जंप सूट पहना है. जिसके साथ मैचिंग जैकेट कैरी किया है. इस जंपसूट की खास बात ये है कि ये फैब्रिक का था जो कि नाजुक लैस से बना हुआ था. इसे ग्लैमरस अंदाज देने के लिए इसे पैरों के पास से ट्रांसपेरेंट रखा गया था. जिसमे प्रियंका का सेक्सी लुक नजर आ रहा था. मिसेज चोपड़ा ने इसे बालों में ऊंची पोनी टेल के साथ स्टाइल किया था. उनके ये वेवी कर्ली हेयर काफी शानदार लग रहे थे. वहीं ब्लैक स्ट्रैपी हील्स और मैचिंग ब्लेजर के साथ इसे कंप्लीट लुक दिया गया था.  

                                   

ये तो हो गई उनकी ड्रेस की बात, अब जरा उनके मेकअक की बात करें तो प्रियंका ने बहुत ही अट्रैक्टिव मेकअप किया था. उन्होंने लुक में चार चांद लगाने के लिए स्मोकी आई-मेकअप किया हुआ है. वहीं ज्वैलरी में डायमंड ईयररिंग्स के साथ खूबसूरत नेकपीस पहना हुआ है. 

                                   

इसमें कोई दोराय नहीं है कि एक्ट्रेस हर लुक में ही कहर बरसाती है. फिर चाहे वो लुक इंडियन हो या वेस्टर्न.   

                                           

बता दें, बता दें कि प्रियंका अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए हर दिन नए लुक में नजर आ रही है. एक्ट्रेस हर बार अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती भी देखी जा रही है. जिसमे उनका लंबी चोटी वाला लुक भी शामिल है. एक्ट्रेस ब्लू कलर के राउंड नेक बॉडीकॉन ड्रेस में रेडी हुई थी. 

                                           

ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका इतने सेक्सी लुक में नजर आ रही है. बल्कि, इससे पहले भी वो कई बार ऐसे लुक्स में नजर आ चुकी है.