Acharya Balkrishna Health Tips: दिल की तेज धड़कन से है परेशान? आचार्य बालकृष्ण ने बताया गुलाब और मिश्री का आसान उपाय

Acharya Balkrishna Health Tips: आज के दौर में खराब लाइफस्टाइल की वजह से दिल की बीमारी आम हो गई है. ऐसे में आचार्य बालकृष्ण ने गुलाब और मिश्री का आयुर्वेदिक उपाय के बारे में बताया है जो दिल की धड़कन को सामान्य करने में मदद करता है.

Acharya Balkrishna Health Tips: आज के दौर में खराब लाइफस्टाइल की वजह से दिल की बीमारी आम हो गई है. ऐसे में आचार्य बालकृष्ण ने गुलाब और मिश्री का आयुर्वेदिक उपाय के बारे में बताया है जो दिल की धड़कन को सामान्य करने में मदद करता है.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Acharya Balkrishna Health Tips (10)

Acharya Balkrishna Health Tips

Acharya Balkrishna Health Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की तेज धड़कन एक आम समस्या बनती जा रही है. तनाव, अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान इसका बड़ा कारण हैं. कई बार बिना किसी गंभीर बीमारी के भी लोगों को दिल की धड़कन तेज होने की शिकायत रहती है. ऐसे में आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय राहत दे सकते हैं.

Advertisment

आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य बालकृष्ण के अनुसार कुछ प्राकृतिक चीजें दिल की धड़कन को सामान्य करने में मदद कर सकती हैं. उन्होंने सूखे गुलाब की पंखुड़ियों और मिश्री से जुड़ा एक सरल नुस्खा बताया है.

क्या है आचार्य बालकृष्ण का यह आयुर्वेदिक नुस्खा? 

आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, इस उपाय के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती आपको केवल 2 चीजें चाहिए. पहली सूखी गुलाब की पंखुड़ियां और पिसी हुई मिश्री दोनों को बराबर मात्रा में लेकर अच्छी तरह मिला लें. इसे किसी साफ और सूखे डिब्बे में रख लें. 

उनका कहना है कि इस चूर्ण का सेवन बहुत आसान है. सुबह एक चम्मच. शाम को एक चम्मच और गुनगुने दूध के साथ सेवन करें.  नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिल की बढ़ी हुई धड़कन धीरे-धीरे सामान्य होने लगती है.

यह उपाय क्यों माना जाता है असरदार

गुलाब की पंखुड़ियां मन को शांति देती हैं. यह तनाव को कम करने में सहायक मानी जाती हैं. मिश्री शरीर को ठंडक पहुंचाती है. दोनों मिलकर दिल और दिमाग पर सकारात्मक असर डालते हैं. आयुर्वेद में माना जाता है कि यह मिश्रण मानसिक बेचैनी को कम करता है. जब तनाव कम होता है, तो दिल की धड़कन भी संतुलित रहती है.

किन लोगों को मिल सकता है ज्यादा लाभ

जिन्हें घबराहट के साथ दिल तेज धड़कता है
जो तनाव या चिंता से परेशान रहते हैं
जिन्हें नींद की कमी रहती है
हालांकि यदि समस्या लंबे समय से है या बहुत ज्यादा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

चूर्ण हमेशा सीमित मात्रा में लें
दूध ज्यादा गर्म न हो
किसी गंभीर हृदय रोग में इसे इलाज का विकल्प न मानें
गर्भवती महिलाएं सेवन से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें

केवल उपाय ही नहीं, जीवनशैली भी अहम है. समय पर सोना, हल्का भोजन और योग-प्राणायाम दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: Acharya Balkrishna Tips: क्या गंजापन दूर कर देगा ततैया का छत्ता? आचार्य बालकृष्ण से जानें वायरल नुस्खे के पीछे की सच्चाई

Acharya Balkrishna Acharya Balkrishna Health Tips
Advertisment