लैनचो में 'राष्ट्रीय महान शिल्पकारों के लिए वार्षिक सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति' प्रचार गतिविधि का शुभारंभ

लैनचो में 'राष्ट्रीय महान शिल्पकारों के लिए वार्षिक सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति' प्रचार गतिविधि का शुभारंभ

लैनचो में 'राष्ट्रीय महान शिल्पकारों के लिए वार्षिक सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति' प्रचार गतिविधि का शुभारंभ

author-image
IANS
New Update
लैनचो में 'राष्ट्रीय महान शिल्पकारों के लिए वार्षिक सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति' प्रचार गतिविधि का शुभारंभ

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 25 जनवरी (आईएएनएस)। पेइचिंग समयानुसार 24 जनवरी को वर्ष 2025 चीन के राष्ट्रीय महान शिल्पकारों के लिए वार्षिक सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति प्रचार गतिविधि का शुभारंभ समारोह चीन के कान्सू प्रांत की राजधानी लैनचो में भव्य रूप से आयोजित हुआ। समारोह में वर्ष 2025 के लिए 50 नामांकित व्यक्तियों की सूची औपचारिक रूप से घोषित की गई।

Advertisment

यह गतिविधि ऑल-चाइना फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन्स और चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के संयुक्त आयोजन में संपन्न हुई, जबकि इसके आयोजन की जिम्मेदारी कान्सू प्रांतीय ट्रेड यूनियन ने संभाली। इस वार्षिक कार्यक्रम की प्रक्रिया वर्ष 2025 के सितंबर माह में प्रारंभ हुई थी।

विस्तृत अनुशंसा प्रक्रिया और कठोर समीक्षा के उपरांत चयन समिति ने प्रतिनिधित्व, वार्षिक विशेषताओं तथा जनाधार जैसे मानदंडों को ध्यान में रखते हुए 50 नामांकित व्यक्तियों का चयन किया। ये सभी उम्मीदवार विनिर्माण, अंतरिक्ष, विद्युत, परिवहन, खाद्य प्रसंस्करण और सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण सहित अनेक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित हैं।

चयनित सभी शिल्पकार लंबे समय से अपने-अपने क्षेत्रों की अग्रिम पंक्ति में कार्यरत हैं और उत्कृष्ट कौशल के धनी हैं। उन्होंने चीन की कई राष्ट्रीय महत्वपूर्ण अभियांत्रिकी परियोजनाओं, प्रमुख निर्माण कार्यों तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान परियोजनाओं में भाग लिया है। इनके योगदान से चीन में उच्च गुणवत्ता वाले विकास को गति मिली है, उच्चस्तरीय वैज्ञानिक-प्रौद्योगिकीय आत्मनिर्भरता व आत्म-सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया को बल मिला है, नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों का विकास हुआ है तथा उत्कृष्ट पारंपरिक चीनी संस्कृति की विरासत को आगे बढ़ावा मिला है।

ज्ञात हुआ है कि चीन में राष्ट्रीय महान शिल्पकारों के लिए वार्षिक सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति प्रचार गतिविधि की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी। अब तक यह आयोजन छह बार सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, जिसके दौरान 60 राष्ट्रीय महान शिल्पकारों का चयन किया गया है। इस पहल ने चीन के अत्यधिक कुशल कार्मिकों और व्यापक कर्मचारी वर्ग के लिए उत्कृष्टता की दिशा में एक सशक्त मार्गदर्शन प्रदान किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment