लाडली बहनाओं पर कांग्रेसी नेता के बयान के खिलाफ भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा सड़क पर

लाडली बहनाओं पर कांग्रेसी नेता के बयान के खिलाफ भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा सड़क पर

लाडली बहनाओं पर कांग्रेसी नेता के बयान के खिलाफ भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा सड़क पर

author-image
IANS
New Update
लाडली बहनाओं पर कांग्रेसी नेता के बयान के खिलाफ भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा सड़क पर

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

भोपाल, 23 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता द्वारा लाडली बहनाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा में गुस्सा है। मोर्चा की कार्यकर्ता शनिवार को सड़क पर उतरी और उन्होंने कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisment

बीते दिनों और राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर ने लाडली बहनाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इस कथित बयान में उन्होंने कहा था कि लाडली बहन को बोरे में भरेंगे। इस बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता राजधानी में सड़कों पर उतरीं।

रेड क्रॉस अस्पताल से लेकर महिलाओं का यह दल कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय की ओर बढ़ा। इन महिलाओं के हाथ में तख्ती और बोरे भी थे। पुलिस ने इन प्रदर्शनकारी महिलाओं को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए हुए थे। प्रदर्शनकारी महिलाओं की मांग है कि लाडली बहनाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ पार्टी सख्त कार्रवाई करे। उनका यह बयान राज्य की महिलाओं का अपमान है।

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार ने राजगढ़ के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खिंची के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर द्वारा दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका वक्तव्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहनों का घोर अपमान है। कांग्रेस के नेताओं का चरित्र और उनके वक्तव्य महिला विरोधी रहे हैं। कांग्रेस राज में हुए नैना साहनी, सरला मिश्रा, तंदूर कांड प्रकरण जैसे जघन्य अपराध आज भी कांग्रेस की सोच को उजागर करते हैं। यह केवल घटनाएं नहीं थीं, बल्कि उस पार्टी की महिलाओं के प्रति कुंठित मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता और उनके परिवारजन लाड़ली बहना योजना के लाभार्थी हैं, लेकिन दूसरी ओर उन्हीं बहनों को अपमानित करने वाले बयान देते हैं। यह दोहरा चरित्र न केवल राजनीतिक नैतिकता को कलंकित करता है, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान पर सीधा प्रहार है।

भाजपा की प्रदेश महामंत्री पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी है। कांग्रेस और उसके नेता जितनी जहरीली भाषा का प्रयोग करेंगे, उतना ही जनता उनसे दूरी बनाएगी। कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर ने प्रदेश सरकार की लाड़ली बहनों का अपमान किया, जबकि उनकी खुद की धर्मपत्नी आज भाजपा सरकार की लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रही हैं। उनका यह बयान घोर निंदनीय है और इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से बहनों से माफीमांगनी चाहिए। यह कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और महिलाओं के प्रति अपमानजनक सोच को उजागर करता है।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment