मन की बात: पीएम मोदी ने 'खेलो भारत नीति 2025' का बताया उद्देश्य, 'खूब खेलिए, खूब खिलिए' का दिया मंत्र

मन की बात: पीएम मोदी ने 'खेलो भारत नीति 2025' का बताया उद्देश्य, 'खूब खेलिए, खूब खिलिए' का दिया मंत्र

मन की बात: पीएम मोदी ने 'खेलो भारत नीति 2025' का बताया उद्देश्य, 'खूब खेलिए, खूब खिलिए' का दिया मंत्र

author-image
IANS
New Update
'खेलो भारत नीति 2025' का लक्ष्य भारत को खेलों की महाशक्ति बनाना: पीएम मोदी

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 124वें संस्करण में खेलो भारत नीति 2025 के लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका उद्देश्य भारत को खेलों की महाशक्ति बनाना है।

Advertisment

पीएम मोदी ने कहा, पिछले कुछ दिनों में मुझे कई युवा एथलीट्स और उनके अभिभावकों के संदेश मिले हैं। इनमें खेलो भारत नीति 2025 को काफी सराहा गया है। इस नीति का लक्ष्य स्पष्ट है- भारत को खेलों की महाशक्ति बनाना। गांव, गरीब और बेटियां, इस नीति की प्राथमिकता हैं। स्कूल और कॉलेज अब खेलों को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएंगे। खेलों से जुड़े स्टार्टअप्स, चाहे वो स्पोर्ट्स मैनेजमेंट हों या मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े हों, उनकी हर तरह से मदद की जाएगी।

उन्होंने कहा, सोचिए, जब देश का युवा खुद के बनाए रैकेट, बल्ले और गेंद से खेलेगा, तो आत्मनिर्भरता के मिशन को कितनी बड़ी ताकत मिलेगी। खेल टीम स्पिरिट पैदा करते हैं। यही फिटनेस, आत्मविश्वास और एक सशक्त भारत के निर्माण का रास्ता है। इसलिए खूब खेलिए, खूब खिलिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल (डब्ल्यूपीएफजी) की चर्चा की, जिसमें भारत ने करीब 600 पदक जीते।

पीएम मोदी ने कहा, क्या आप जानते हैं कि ओलंपिक के अलावा सबसे बड़ा खेल आयोजन कौन-सा होता है? इसका जवाब है-विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल।

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, दुनियाभर के पुलिसकर्मियों, अग्निशमन कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच एक खेल प्रतियोगिता। इस बार यह प्रतियोगिता अमेरिका में आयोजित हुई और भारत ने इसमें इतिहास रच दिया। भारत ने लगभग 600 पदक जीते। हम 71 देशों में शीर्ष तीन में पहुंचे। उन वर्दीधारियों की मेहनत रंग लाई, जो दिन-रात देश के लिए खड़े रहते हैं। हमारे यह साथी अब खेल के मैदान में भी झंडा बुलंद कर रहे हैं। मैं सभी खिलाड़ियों और कोचिंग टीम को बधाई देता हूं। आपके लिए यह जानना भी दिलचस्प होगा कि 2029 में यह खेल भारत में आयोजित होंगे। दुनियाभर से खिलाड़ी हमारे देश आएंगे। हम उन्हें भारत की मेहमान नवाजी दिखाएंगे। अपनी खेल संस्कृति से परिचित कराएंगे।

---आईएएनएस

आरएसजी/केआर

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment