'जनसेवा सदन' का शुभारंभ: दिल्ली में रेखा गुप्ता ने जनता के लिए खोले मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे

'जनसेवा सदन' का शुभारंभ: दिल्ली में रेखा गुप्ता ने जनता के लिए खोले मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे

'जनसेवा सदन' का शुभारंभ: दिल्ली में रेखा गुप्ता ने जनता के लिए खोले मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे

author-image
IANS
New Update
'जनसेवा सदन' का शुभारंभ: दिल्ली में रेखा गुप्ता ने जनता के लिए खोले मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। पारदर्शिता और जन-केंद्रित शासन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने घर के दरवाजे जनता के लिए खोल दिए हैं। रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर जनसेवा सदन का उद्घाटन किया। यहां सीएम रेखा गुप्ता जनता से मिलेंगी और अधिकारियों के साथ उनकी समस्याएं सुनेंगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राज निवास मार्ग स्थित दिल्ली मुख्यमंत्री आवास पर जनसेवा सदन के उद्घाटन के लिए हवन-पूजन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। हवन-पूजन के बाद रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री जनसेवा सदन का उद्घाटन किया।

मंत्री कपिल मिश्रा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, जनसेवा सदन को जनता को समर्पित किया जा रहा है। यहां जनता की शिकायतों को सुना जाएगा। मुख्यमंत्री के अलावा अधिकारी मौजूद रहेंगे। सेवा सदन जनता के लिए खुला रहेगा।

इस दौरान कपिल मिश्रा ने पिछली सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, मैं सबको खुली चुनौती देता हूं कि पिछले 11 सालों में मुख्यमंत्री के घर या दफ्तर के अंदर कभी कैमरा आने दिया गया हो, मुझे दिखाओ। क्या केजरीवाल ने कभी कैमरे आने दिए? क्या किसी ने देखा है? कैमरे कभी नहीं आने दिए। यहां तक ​​कि उनके विधायक भी अंदर नहीं जा सकते थे। जनता को कभी अंदर नहीं आने दिया जाता था।

मंत्री ने कहा, जनसेवा सदन में पहली बार किसी मुख्यमंत्री के आवास में मीडिया पहुंची है। यहां देख सकते हैं कि जितने में अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक पर्दा लगाया था, उतने पैसे में यहां पूरा सेवा सदन बनकर तैयार है। उन्होंने एक-एक करोड़ रुपए के पर्दे शीशमहल में लगाए थे।

इस मौके पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, जनसेवा सदन एक ऐसी मुख्यमंत्री की पहल है जो दिल्ली ने पहले नहीं देखी। जो जनता से मिलती हैं, उनकी समस्याएं सुनती हैं और समाधान के लिए काम करती हैं। पहले जो शीशमहल 100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बना था, उसके विपरीत यह कार्यालय सच्चे जनसेवा और कल्याण की भावना से बनाया गया है।

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा, जन सेवा सदन लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। हमारी मुख्यमंत्री हैं जो सादगी से रहती हैं, उनका आधिकारिक आवास जनता के लिए खोल दिया गया है। कोई भी, यहां तक कि सरकारी अधिकारी भी उनसे मिल सकते हैं।

--आईएएनएस

डीसीएच/केआर

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment