जामनगर में कृष्ण जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का आयोजन, भक्तों का दिखा उत्साह

जामनगर में कृष्ण जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का आयोजन, भक्तों का दिखा उत्साह

जामनगर में कृष्ण जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का आयोजन, भक्तों का दिखा उत्साह

author-image
IANS
New Update
जामनगर में कृष्ण जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का आयोजन, भक्तों का दिखा उत्साह

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

जामनगर, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को गुजरात के जामनगर स्थित कृष्ण प्रणामी संप्रदाय खिजड़ा मंदिर की ओर से इस वर्ष भी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर जामनगर में शोभायात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखा गया। साथ ही मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisment

खिजड़ा मंदिर से शुरू हुई श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सार्वजनिक शोभायात्रा के लिए भगवान कृष्ण का एक विशेष रथ तैयार किया गया था। इसके साथ विभिन्न धार्मिक झांकियां भी शामिल हुईं। यह शोभायात्रा शहर के हवाई चौक क्षेत्र से शुरू हुई और मुख्य मार्गों से होती हुई वापस खिजड़ा मंदिर पहुंची।

जब यह शोभायात्रा जामनगर शहर के सार्वजनिक मार्गों पर घूम रही थी तो लोग भक्ति भाव में डूबे दिखे। इस शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल हुईं। कृष्ण भक्त ढोल की थाप पर नाचते-गाते हुए खुशी-खुशी शोभायात्रा में शामिल हुए।

बड़ी संख्या में भक्त भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का उत्सव मनाने के लिए खिजड़ा मंदिर की वार्षिक जन्माष्टमी शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में शामिल भाई-बहनों द्वारा नंदघर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष के साथ, यह उत्सव प्रेम, भक्ति, आस्था और विश्वास का सागर सा बन गया।

खिजड़ा मंदिर के पुजारी कृष्णमणिजी महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर पूरा शहर भक्ति के माहौल में डूबा हुआ है। आज भव्य शोभायात्रा निकाली गई है, जिसमें तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न झांकियां निकाली गई। आज जामनगर कृष्ण भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है।

एक भक्त मिनिषा गजर ने कहा कि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर जामनगर में खुशी का माहौल है। आज पूरे शहर को सजाया गया है। आज भव्य शोभायात्रा निकाली गई और हम लोगों ने हिस्सा लिया। लोग भक्ति के माहौल में डूबे हुए हैं।

वहीं, खुशबू मोलिया ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि इस शोभायात्रा का हिस्सा बने हैं। आज भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव है। आज चारों तरफ खुशियां हैं।

--आईएएनएस

एकेएस/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment