श्रीनगर में आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मी सहित 3 जख्मी
जम्मू- कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार शाम अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिस दल पर पेट्रोल बम फेंका, जिसमें पुलिस के दो जवान और एक आम नागरिक घायल हो गए।
highlights
- शनिवार सुबह पुंछ जिले में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला की भी मौत हुई
- वहीं शोपियां में एक जवान शहीद हुआ, 5 अन्य घायल भी हुए
नई दिल्ली:
जम्मू- कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार शाम अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिस दल पर पेट्रोल बम फेंका, जिसमें पुलिस के दो जवान और एक आम नागरिक घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह हमला शहर के डलगेट इलाके में किया गया।
पुलिस ने बताया, 'इस हमले में पुलिस के दो जवानों सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत स्थित बताई है।'
वहीं शोपियां जिले के एक गांव में सुरक्षा बलों द्वारा घेर लिए गए आतंकवादियों के साथ जारी मुठभेड़ में शनिवार को एक जवान शहीद हो गया, जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे।
इससे पहले शनिवार सुबह पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक बालाकोट इलाके में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला की भी मौत हो गई थी। महिला का नाम रुकैया बीबी बताया जा रहा है।
और पढ़ें: कश्मीर के शोपियां में गोलीबारी, आतंकियों के छिपे होने की आशंका
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी