/newsnation/media/media_files/thumbnails/202509243520162-559907.jpg)
(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)
बीजिंग, 24 सितंबर (आईएएनएस)। तीन साल से ज़्यादा समय के निर्माण के बाद, चीन के क्वेइचो प्रांत में स्थित हुआच्यांग गॉर्ज ब्रिज (दुनिया का सबसे ऊंचा पुल), 28 सितंबर को आधिकारिक तौर पर यातायात के लिए खुलेगा।
क्वेइचो प्रांतीय जन सरकार के सूचना कार्यालय द्वारा 24 सितंबर को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिली जानकारी के अनुसार 2890 मीटर की कुल लंबाई और 1420 मीटर के मुख्य विस्तार के साथ, यह वर्तमान में पहाड़ी घाटी में बना दुनिया का सबसे लंबा स्टील ट्रस सस्पेंशन ब्रिज है। इसका डेक पानी से 625 मीटर ऊपर है, जो पेइफानच्यांग नदी पुल को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे ऊँचा नया पुल बन गया है।
तेज़ हवाओं और जटिल भूविज्ञान जैसी चुनौतियों का सामना करते हुए हुआच्यांग गॉर्ज ब्रिज धरती की दरार कहे जाने वाले हुआच्यांग ग्रैंड कैनियन के ऊपर ऊँचा खड़ा है। इस पुल ने पवन-रोधी डिज़ाइन और उच्च-ऊँचाई वाले निर्माण में कई तकनीकी सफलताएँ हासिल की हैं, 21 अधिकृत पेटेंट हासिल किए हैं और कई तकनीकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय पुल निर्माण मानकों में शामिल किया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.