इतिहास का सामना करने से ही भ्रामक रास्ते से बचा जा सकता हैः वांग यी

इतिहास का सामना करने से ही भ्रामक रास्ते से बचा जा सकता हैः वांग यी

इतिहास का सामना करने से ही भ्रामक रास्ते से बचा जा सकता हैः वांग यी

author-image
IANS
New Update
इतिहास का सामना करने से ही भ्रामक रास्ते से बचा जा सकता हैः वांग यी

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 15 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 15 अगस्त को लांकांग-मेकोंग सहयोग पर विदेश मंत्रियों की दसवीं बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में ऐतिहासिक सवाल के बारे में चीन के रुख की व्याख्या की।

Advertisment

वांग यी ने कहा कि 80 वर्ष पहले आज के दिन जापान ने पराजित होकर पोट्सडाम घोषणा पत्र स्वीकार कर किसी शर्त के बिना आत्मसमर्पण की घोषणा की। तत्कालीन जापानी सैन्यवादियों द्वारा छेड़े गए आक्रमण युद्ध ने चीन समेत एशियाई देशों की जनता को गंभीर आपदा में धकेल दिया और जापानी जनता भी इसका शिकार थी। काहिरा घोषणा और पोट्सडाम घोषणा जैसे सिलसिलेवार अंतर्राष्ट्रीय दस्तावेजों ने जापान की युद्ध की जिम्मेदारी साफ़ की और जापान से चीन से चुराये गये थाईवान को लौटाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यह विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध विजय का फल है, जिस पर चुनौती देने की इजाज़त नहीं दी जाती है। यह युद्ध के बाद विश्व व्यवस्था का एक अहम अंग भी है। लेकिन आज तक जापान की कुछ शक्तियां आक्रमण युद्ध पर लीपी-पोती कर आक्रमण से इंकार करने और इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिश करती हैं, यहां तक कि युद्ध अपराधियों के मामले को पलटने की कुचेष्टा करती हैं। यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर, युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था, मानव नैतिकता और सभी विजय देशों की जनता को चुनौती देने जैसा है।

वांग यी ने कहा कि सिर्फ इतिहास का सामना करने से ही सम्मान प्राप्त किया जाएगा। सिर्फ इतिहास से सबक लेने से ही भविष्य रचा जाएगा।

सिर्फ अतीत की बात नहीं भूलने से ही फिर भ्रामक रास्ते पर चलने से बच सकता है। हम जापान से सही विकल्प चुनने का अनुरोध करते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment