ईरान का समर्थन करने पर शिंदे ने कांग्रेस का घेरा, वोटों की राजनीति करने का लगाया आरोप

ईरान का समर्थन करने पर शिंदे ने कांग्रेस का घेरा, वोटों की राजनीति करने का लगाया आरोप

ईरान का समर्थन करने पर शिंदे ने कांग्रेस का घेरा, वोटों की राजनीति करने का लगाया आरोप

author-image
IANS
New Update
ईरान का समर्थन करने पर शिंदे ने कांग्रेस का घेरा, वोटों की राजनीति करने का लगाया आरोप

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए भारत के विदेश नीति की तारीफ की। वहीं, कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।

पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आतंकवाद पर भारत के जीरो टॉलरेंस नीति को लेकर विदेश गए भारत के ऑल पार्टी डेलिगेशन ने बहुत बढ़ियां काम किया। इसकी बदौलत आज पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है।

मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच हो रहे संघर्ष पर कांग्रेस के द्वारा ईरान का समर्थन करने की बात को लेकर शिंदे ने कहा, कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है। उनके कार्यकाल में जब भारत में कई हमले हुए, तो उन्होंने कोई भी कदम नहीं उठाया। लेकिन इस बार पाकिस्तान के आतंकवादी कृत्य का मोदी सरकार ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। ईंट का जवाब पत्थर से दिया गया है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान पर भारत की सफल सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा की गई कायराना हरकत का करारा जवाब दिया है। जो हमला पाकिस्तान ने किया, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। देश पर जब-जब हमले हुए, तब कांग्रेस सरकार ने कभी भी उसका ठोस जवाब नहीं दिया। लेकिन इस बार जो देश की जनता के मन में था, वह प्रधानमंत्री मोदी ने करके दिखाया है।

आतंकवाद के खिलाफ भारत के जीरो टॉलरेंस नीति को लेकर विदेश गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, हमारा जो प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों में गया था, उन्हें भी वैश्विक स्तर पर समर्थन मिला है। कई देशों ने पाकिस्तान की इस हरकत की निंदा की है। आज पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी नजर आ रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो निर्णय लिया है, वह देश के स्वाभिमान को मजबूत करता है।

--आईएएनएस

एससीएच/जीकेटी

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment