IPL 2018: धोनी ने जडेजा के साथ किया ऐसा मजाक, डर के मारे छिपा लिया चेहरा!
धोनी अक्सर मैदान में कुछ ऐसा कर जाते हैं तो जिसकी चर्चा होने लगती है। फिर चाहे मैच के बाद डॉग को दुलारना हो या फिर लंबे-लंबे छक्के लगाकर अपनी टीम को जिताना हो। चारों तरफ उनकी चर्चा होती ही रहती है।
मुंबई:
महेंद्र सिंह धोनी अपने 'कूल' अंदाज के लिए जाने जाते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को मुकाबला हुआ। इस दौरान धोनी ने रविंद्र जडेजा के साथ ऐसा मजाक (prank)किया कि वह बुरी तरह डर गए।
सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग चल रही थी। 7 ओवर में 39 रन बन चुके थे। इसी बीच बल्लेबाज ने लेग तरफ शॉट खेला तो धोनी खुद फील्डिंग के लिए निकल पड़े। जडेजा भी भागते हुए धोनी के पास पहुंच गए।
ये भी पढ़ें: IPL 2018: धोनी को मिला 'खास' सैल्यूट, वायरल हुआ ये वीडियो
बॉल उठाने के बाद धोनी ने जडेजा के चेहरे पर बॉल फेंकने का नाटक किया तो वह बुरी तरह डर गए और हाथों से चेहरा छिपा लिया। फिर दोनों ही हंसने लगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
MUST SEE: When @msdhoni scared @imjadeja 😁🤣#KXIPvKKR #VIVOIPLhttps://t.co/iBE3Hg8Buw pic.twitter.com/HY6J5Wu8NB
— IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2018
धोनी अक्सर मैदान में कुछ ऐसा कर जाते हैं तो जिसकी चर्चा होने लगती है। फिर चाहे मैच के बाद डॉग को दुलारना हो या फिर लंबे-लंबे छक्के लगाकर अपनी टीम को जिताना हो। चारों तरफ उनकी चर्चा होती ही रहती है।
ये भी पढ़ें: दिमाग को तेज बनाने के लिए रोज करें ध्यान और योग
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय