मणिपुर के नए मुख्यमंत्री होंगे युमनाम खेमचंद सिंह, मार्शल आर्ट्स के 'ब्लैक बेल्ट' चैंपियन के हाथ में होगी प्रदेश की कमान

मणिपुर में एक साल से खाली मुख्यमंत्री की कुर्सी अब भर गई है. बीजेपी नेता युमनाम खेमचंद सिंह को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है.

मणिपुर में एक साल से खाली मुख्यमंत्री की कुर्सी अब भर गई है. बीजेपी नेता युमनाम खेमचंद सिंह को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है.

author-image
Ravi Prashant
New Update
Yumnam Khemchand Singh

मणिपुर के नए मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह Photograph: (ANI)

मणिपुर में पिछले एक साल से खाली पड़े मुख्यमंत्री के पद को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया है. बीजेपी ने अनुभवी नेता युमनाम खेमचंद सिंह को राज्य की कमान सौंपने का फैसला किया है. पिछले करीब एक साल से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ था, जो एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद लागू किया गया था. अब जब बीजेपी विधायक दल ने खेमचंद सिंह को अपना नेता चुन लिया है, तो राज्य में एक बार फिर लोकतांत्रिक सरकार की वापसी का रास्ता साफ हो गया है. 

Advertisment

कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह?

62 साल के युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर की राजनीति का एक जाना-माना चेहरा हैं. वे सिंगजामेई विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं. उनकी पहचान एक सुलझे हुए और अनुभवी नेता के रूप में होती है. खेमचंद सिंह 2017 से 2022 तक मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं. इस दौरान उन्होंने सदन की कार्यवाही को बखूबी संभाला. 

ताइक्वांडो में मिला 5th बेल्ट

साल 2022 से 2025 के बीच उन्होंने सरकार में अहम जिम्मेदारियां निभाईं. वे ग्रामीण विकास, पंचायती राज और शिक्षा जैसे जरूरी विभागों के मंत्री रहे हैं. राजनीति के अलावा वे मार्शल आर्ट्स के भी बड़े शौकीन हैं. साल 2025 में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वे ताइक्वांडो में 5th डैन ब्लैक बेल्ट पाने वाले पहले भारतीय बने, जिसे उन्हें सियोल में सम्मानित किया गया था. 

राज्य के लिए नई उम्मीद

मणिपुर पिछले काफी समय से मुश्किल दौर से गुजर रहा है. एन बीरेन सिंह के जाने के बाद से ही राज्य को एक ऐसे नेतृत्व की तलाश थी जो सभी पक्षों को साथ लेकर चल सके. खेमचंद सिंह के सामने सबसे बड़ी चुनौती राज्य में शांति बहाल करना और लोगों के बीच फिर से भरोसा जगाना होगा. उनकी नियुक्ति से उम्मीद जगी है कि मणिपुर में अब विकास के काम फिर से पटरी पर लौटेंगे और लंबे समय से चल रहा तनाव कम होगा।

ये भी पढ़ें- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'केंद्रीय बजट' विकसित भारत के दृष्टिकोण को मजबूत करता है

Manipur
Advertisment